Delhi

Delhi: बीकानेर हाउस में स्कूली बच्चों के लिए समर कार्यशाला

दिल्ली राजनीति
Spread the love

कहानियों के माध्यम से बच्चों को सिखाएं, विचारों और भावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के तरीके

Delhi News: नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में शनिवार को स्कूली बच्चों के लिए कहानीकार बनने के हुनर से सिखाया गया तथा विशेषज्ञों के माध्यम से बच्चों को इंटरएक्टिव सेशंस में समझाया गया कि कैसे बेहतर तरीके से लाभप्रद और प्रेरणादाई कहानियां बनाई और कही जाती है। इस कार्यक्रम ने स्कूली बच्चों को कहानी कहने की कला में अपने कौशल विकसित करने और अपनी रचनात्मकता को प्रदर्शित करने का एक शानदार अवसर प्रदान किया।

ये भी पढ़ें: Delhi: क्रॉसवर्ड के दिग्गज मार्क गुडलिफ, मैथ्यू मार्कस और अन्य वैश्विक माहिर होंगे आमने-सामने लंदन में

समर कार्यशाला के दौरान “स्टोरी घर” द्वारा एक विशेष कहानी सत्र का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. जैश्री सेठी की कहानी को शांति ज्ञान निकेतन स्कूल, द्वारका के छात्र समूह द्वारा प्रस्तुत किया गया। यह सत्र कौशल और रचनात्मकता का एक दिलचस्प मिश्रण साबित हुआ, जिसमें बच्चों को कहानी कहने की कला से परिचित कराया गया।

ये भी पढ़ें: Goa Flight: दिल्ली जाने की जरूरत नहीं, यहां से कम कीमत पर शुरू हो रही है गोवा की फ्लाइट

कार्यशाला के दौरान अलग-अलग सत्रों में कहानी विशेषज्ञ द्वारा बच्चों को इंटरएक्टिव सेशन के माध्यम से सामूहिक भागीदारी तथा ग्रुप में कहानी कहने और कहानियों के माध्यम से उनकी रचनात्मकता और सृजनशीलता को विकसित करने के गुर सिखाए गए। इस कार्यशाला में स्कूली बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और कहानी कहने की कला को सीखा, छात्रों ने अपनी आवाज और अभिव्यक्ति कौशल में सुधार करने के लिए काम किया। इस दौरान छात्रों को बताया गया कि कैसे कहानी कहने से अपने विचारों और भावनाओं को प्रभावी ढंग से व्यक्त किया जा सकता है।