Delhi Police में कांस्टेबल भर्ती..1 पद के लिए 421 उम्मीदवार

Trending एजुकेशन जॉब्स - एडमिशन

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

कर्मचारी चयन आयोग की दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 14 नवंबर से लेकर के 3 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी। दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड , हरियाणा सहित कई सारे राज्यों के कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पूरे देश भर से 31,83,413 कैंडिडेट्स ने पंजीकरण कराया है। इसका मतलब समझें तो केवल एक पद के लिए करीब 421 दावेदार हैं। बात करें यूपी और बिहार राज्य की तो यहां से 9,06,890 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है। यहां 19 शहरों के 88 केंद्रों पर एग्जाम्स होंगें।
वहीं 7547 पदों में 4555 पद अनारक्षित हैं। एससी के 1301, ईडब्लूएस 810, ओबीसी 429 और एसटी के 452 पद हैं।

एग्जाम का क्या होगा पैटर्न
कंप्यूटर आधारित एग्जाम में 1- 1नंबर के 100 बहुविकल्पीय क्वेश्चन पूछे जाएंगे। इनमें से 50 क्वेश्चन सामान्य ज्ञान, 25 रीजनिंग, 15 न्यूमेरिकल एबिलिटी और 10 प्रश्न कंप्यूटर से जुड़े होंगे। और हर एक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक कटेगा। फिजिकल टेस्ट केवल क्वालीफाइंग होगा।

कांस्टेबल भर्ती के लिए क्या होंगें पीईटी नियम
पुरुष – 6 मिनट में 1600 मीटर दौड़, 14 फीट लंबी कूद, 3.9 फीट ऊंची कूद
महिला – 8 मिनट में 1600 मीटर दौड़, 10 फीट लंबी कूद, 3 फीट ऊंची कूद

यह भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों की बंपर भर्ती..जानिए आवेदन की आखि़री तारीख़ कब?

वेतन की बात करें तो चयनियतों का लेवल – 3 ( 21700 – 69100) रुपए का वेतनमान मिलेगा।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi