Delhi-NCR टू बिहार..जानिए आपके शहर में कब आएगा मॉनसून ?

बिजनेस

नीलम सिंह चौहान के साथ कुमार विकास ख़बरीमीडिया

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी से बेहाल है। लगातार लोग बारिश की उम्मीद तो कर रहे हैं, लेकिन बादल लगातर अपनी चाल बदल रहे हैं। नतीजा 40-45 डिग्री तापमान..जिसने लोगों की नींद उड़ा दी है।

ये भी पढ़ें: Noida-ग्रेटर नोएडा में सस्ती प्रॉपर्टी..जल्दी कीजिए

PIC-Social Media

बीते कुछ दिनों से दिल्ली-NCR में गर्मी का सितम जारी है। देखने को मिलेगा और भारत मौसम विज्ञान विभाग ( India Meteorological Department – IMD) के अनुसार अधिकतम तापमान तकरीबन 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 10 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। आईएमडी के अनुसार पूर्वी मध्य अरब सागर के उपर बहुत गंभीर रूप लेने की संभावना है। बिपरजॉय के 15 जून की शाम के आसपास पाकिस्तान के तट के पास पहुंचने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Greater Noida: वाह रे बिल्डर..एक फ्लैट दो खरीदारों को बेचा!

PIC-Social Media

देश के दक्षिण में मानसून की एंट्री हो गई है। मानसून की एंट्री होने के साथ ही केरल कर्नाटक सहित तमिलनाडु के कुछ हिस्से में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि तमिलनाडु और कर्नाटक पहुंचने में मानसून को थोड़ा समय लग सकता है। दरअसल मानसून 7 दिन की देरी से कल केरल पहुंचा है।

IMD के मुताबिक मानसून की दस्तक यूपी में होने वाली है। साउथवेस्ट मानसून दक्षिण अरब सागर और मालदीव क्षेत्र के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र के कुछ हिस्सों, पूरे कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी में आगे बढ़ गया है। आने वाले दिनों में यूपी समेत देशभर में मानसून की झमाझम बारिश होने वाली है।

PIC-Social Media

मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून की तारीखों को लेकर अनुमान लगाते हुए बताया है कि दिल्ली में 28 जून को, हरियाणा में 30 जून को, उत्तराखंड में 20 जून, पश्चिमी यूपी में 25 जून, पूर्वी यूपी में 20 जून, महाराष्ट्र में 10 जून, केरल में 8 जून, बिहार और झारखंड में 15 जून को मानसून प्रवेश कर जाएगा।

PIC-Social Media

आईएमडी ( IMD) के अनुसार मानें तो Mansoon अब गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, उप हिमायली पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ क्षेत्रों  में आगे बढ़ने लिए काफी अनुकूल परिस्थितियां मौजूद हैं। आईएमडी ने ये भी कहा कि 11 जून को असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, सिक्किम केरल, माहे और लक्षद्वीप में अलग अलग जगहों पर बारिश होने की उम्मीद है। साथ ही साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़,  पुदुचेरी और कराईकल, जम्मू कश्मीर, गुजरात राज्य, कोकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में बिजली आंधी और गरज के साथ बारिश होने की पूरी संभावना भी है।

PIC-Social Media

वहीं आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड के इन जगहों पर बिजली और गरज के साथ ओले गिरने ( Hailstrom) की संभावना है। इसके अलावा आज बिहार, ओडिशा, झारखंड , गंगीय पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और यनम , तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, कराईकल , ओडिशा, जम्मू कश्मीर , गुजरात राज्य, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में आंधी बिजली और गरज के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है।

PIC-Social Media

क्या है मॉनसून?

मॉनसून (Monsoon) एक मौसमी हवा होती है, जो बारिश का कारण बनती है. अरब सागर की ओर से भारत के दक्षिण-पश्चिम तट पर आने वाली हवाओं को मॉनसून कहते हैं. जो भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि में भारी बारिश कराती हैं. ये ऐसी मौसमी हवाएं होती हैं, जो दक्षिणी एशिया क्षेत्र में जून से सितंबर तक यानी चार महीने तक सक्रिय रहती हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो मॉनसून शब्द का प्रयोग मौसमी रूप से बदलते पैटर्न से होने वाली बारिश के चरण को समझने लिए किया जाता है. इस शब्द का इस्तेमाल पहली बार ब्रिटिश भारत और पड़ोसी देशों में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से बहने वाली बड़ी मौसमी हवाओं को समझने के लिए किया गया था. ये हवाएं क्षेत्र में भारी बारिश लाती हैं.

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi-