Prayagraj Mahakumbh 2025 में आने वाले लोग यह खबर जरूर पढ़ें
Prayagraj Mahakumbh: संगमनगरी प्रयगाराज में लगने वाले महाकुंभ 2025 को लेकर तैयारियां लगभग लगभग पूरी हो गई है। प्रयागराज को महाकुंभ 2025 (Prayagraj Mahakumbh 2025) के लिए सजाया गया है। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए भी तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में मेला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग की ओर से बीट कॉटेज संगम पर बनाए जा रहे हैं जो अरैल घाट झूंसी और सेक्टर 25 में मौजूद हैं। इनमें लोगों को होटल जैसी सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही प्रयागराज (Prayagraj) में मौजूद स्थाई होटल भी पर्यटकों को अपने कमरे में ठहरने के लिए उचित रेट पर अच्छी सुविधा देने की तैयारी कर रहे हैं। नए साल से होटल अपना किराया बढ़ाने की तैयारी में हैं और ग्राहकों को क्या सुविधा देने का प्रयास कर रहे हैं आइए जानते हैं…
ये भी पढ़ेंः Noida Cyber Crime: अपने नाम की ईमेल आईडी पर क्लिक करके गंवा दिए 1.55 करोड़

तेजी से बुक हो रहे हैं होटल
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष और मिलन पैलेस होटल (Milan Palace Hotel) के मलिक हरजिंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दिसंबर के आखिती सप्ताह तक प्रयागराज के सभी छोटे-बड़े होटल फुल हो जाएंगे। क्योंकि इसके लिए लगातार इंक्वायरी आ रही है। महाकुंभ 2025 को देखते हुए और महाकुंभ की सांस्कृतिक-आध्यात्मिक महिमा को देखने के लिए देश-विदेश से लगातार होटल में रुकने के लिए और सुविधाओं को जानने के लिए इंक्वायरी हो रही है। बुकिंग भी काफी अच्छी चल रही है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
इतना बढ़ेगा होटल का किराया
मीडिया से बात करते हुए हरजिंदर सिंह ने कहा कि साल 2019 में प्रयागराज में होटल ने अपना किराया मनमाने तरीके से बढ़ा लिया था। इससे भारतीय और विदेशी मेहमानों को बनारस के होटलों ने अपनी तरफ खींच लिया। सिर्फ यही नहीं वहां के होटल वालों ने ग्राहकों को टैक्सी के साथ ही संगम स्नान तक की सुविधा दे दी थी। पिछले वर्ष करीब 120 फ़ीसदी किराया प्रयागराज के होटलों में बढ़ा था लेकिन इस बार कई चरणों में चली बैठक के बाद होटल एसोसिएशन (Hotel Association) की ओर से फैसला लिया गया है कि अधिकतम 20 से 30 फ़ीसदी होटल का किराया बढ़ाएंगे। इस प्रकार होटल का अधिकतम किराया 20 हजार प्रति रूम होगा। वहीं तीन हजार रुपये सबसे सस्ता होटल का किराया होगा। बात की जाए धर्मशाला की तो पहले से ही फुल हो चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः Home Loan: होम लोन लेने वालों को RBI का तोहफा
मेहमानों के लिए खास सुविधा
प्रयागराज में करीब 300 छोटे बड़े होटल मौजूद हैं जिसमें 133 बड़े होटल हैं और अन्य छोटे होटल हैं। जो होटल एसोसिएशन प्रयागराज से जुड़े हुए हैं। मीडिया से बात करते हुए होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने जानकारी दी कि महाकुंभ 2025 को देखते हुए विदेशी मेहमानों को अधिक से अधिक आकर्षित करने के लिए हमने उन्हें खास सुविधाएं प्रदान करने की कोशिश की जा रही है। जैसे कि विदेशी मेहमान जब आते हैं तो उनको सबसे ज्यादा समस्या ट्रांसपोर्टेशन की दिक्कत होती है। ऐसे में होटल की तरफ से मेहमानों को सीधे एयरपोर्ट से ही पिकअप किया जाएगा और ड्राप भी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही महाकुंभ के दौरान इनको घूमने के लिए विशेष वाहन भी उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे उनको भारत जैसे देश की महानता समझ में आए।
