Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो ने शुरू की यह सर्विस, यात्रियों को मिलेगी राहत
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) अपने यात्रियों को अच्छी सुविधा देने के लिए नए नए काम करती रहती है। इसी क्रम में दिल्ली मेट्रो यात्रियों के सफर को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए नई सर्विस (New Service) की शुरुआत की है। अब मेट्रो यात्रियों को अपने घर और ऑफिस से मेट्रो स्टेशन (Metro Station) तक जाने या अंतिम स्टेशन से गंतव्य तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। दिल्ली मेट्रो के मोमेंटम दिल्ली सारथी 2.0 एप (Momentum Delhi Sarathi 2.0 App) से उनकी यह समस्या को दूर कर दिया है। इस एप की सहायता से वह एक ही लेनदेन में मेट्रो टिकट के साथ ही बाइक टैक्सी (Bike Taxi) और ऑटो रिक्शा (Auto Rickshaw) भी बुक कर सकेंगे।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में किफ़ायती रेट पर 3-4 BHK फ्लैट खरीदने का अच्छा मौक़ा

दिल्ली मेट्रो ने मोमेंटम दिल्ली सारथी 2.0 एप के जरिए से स्मार्ट डोर-टू-डोर ट्रैवल सेवा की शुरुआत की है। ऑटो-पे पेमेंट साल्यूशंस लिमिटेड के मदद से तैयार किए गए इस पहल से अब अलग-अलग बुकिंग की बाध्यता खत्म हो जाएगी।
आपको बता दें कि डीएमआरसी (DMRC) ने शुक्रवार को अपने मोबाइल ऐप पर एक एकीकृत सुविधा की शुरुआत की। यह सुविधा यात्रियों को एक ही लेनदेन में मेट्रो टिकट और पहली और आखिरी माइल की सवारी बुक करने की अनुमति प्रदान करेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एक बयान में कहा कि ऑटोपे पेमेंट सॉल्यूशंस के साथ विकसित किए गए। अपडेटेड मोमेंटम 2.0 दिल्ली सारथी ऐप का उद्देश्य कई बुकिंग को समाप्त कर सुविधआ में बदलाव कर सुधार करना है। डीएमआरसी ने बाइक-टैक्सी और ऑटोरिक्शा के लिए रैपिडो और शेरीड्स के साथ गठजोड़ किया है। शेरीड्स विशेष रूप से महिलाओं को बाइक-टैक्सी की सुविधा भी मिलेगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
इसको लेकर डीएमआरसी ने कहा कि नोट करने के बाद ऐप निकटतम मेट्रो स्टेशनों और पहले और आखिरी मील कनेक्टिविटी के लिए सबसे अच्छे विकल्पों का सुझाव देता है। यात्री के स्थान से निकटतम मेट्रो स्टेशन तक बाइक-टैक्सी या ऑटोरिक्शा बुक किया जाता है। गंतव्य स्टेशन पर जाने से पहले ऐप बाकी बचे यात्रा के लिए दूसरी सवारी की व्यवस्था कर देता है। अगर आखिरी पड़ाव पैदल दूरी पर है तो ऐप यात्री को नेविगेट करने में मदद करेगा।
ये भी पढे़ंः Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा की इन 87 सोसायटी में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है!
डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार के अनुसार यह सुविधा शहरी आवागमन की एक प्रमुख चुनौती अंतिम मील कनेक्टिविटी को हल करती है। ऑटोपे पेमेंट सॉल्यूशंस के सीईओ अनुराग बाजपेयी ने कहा कि यह साझेदारी टेक्नोलॉजी के उपयोग के माध्यम से स्मार्ट और यात्री के अनुकूल पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस तरह बुकिंग कर सकेंगे यात्री
इसके लिए सबसे पहले यूजर ऐप पर अपने गंतव्य स्थल की जानकारी नोट करेगा। एप निकटतम मेट्रो स्टेशन और सबसे बेहतर फर्स्ट/ लास्ट माइल परिवहन विकल्पों का सुझाव देता है।
उपयोगकर्ता के स्थान से निकटतम मेट्रो स्टेशन तक पिक-अप के लिए बाइक टैक्सी या ऑटो-रिक्शा बुक किया जा सकता है।
अपनी यात्रा के अंतिम स्टेशन पर पहुंचने से पहले यात्री गंतव्य तक के लिए एक और राइड बुक कर सकता है।
अगर मेट्रो स्टेशन से गंतव्य पास में ही है तो एप में वाहन का कोई सुझाव नहीं मिलता है। इसके लिए पैदल नेविगेशन विकल्प उपलब्ध होगा।
