nigam times

Delhi: विकासपुरी MCD की कार्रवाई में बाधा डाल रहा है स्थानीय पत्रकार!

दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Delhi: ख़बर वेस्ट जोन स्थित दिल्ली के विकासपुरी से आ रही है। जहां MCD में काम करने वाले कर्मचारियों ने एक स्थानीय पत्रकार पर गंभीर आरोप लगाएy हैं। आरोप है कि निगम टाइम्स जो कि लोकल अखबार है उसके संपादक सुखविंदर सिंह जौड़ा MCD की कार्रवाई में ना सिर्फ बाधा बन रहा है बल्कि निगम के कर्मचारियों को डरा-धमकाकर पैसे भी मांग रहा है। आरोप ये भी है कि जौड़ा पैसे ना देने के एवज में उनके खिलाफ खबर भी छापता है। आरोप है कि जौड़ा ने अखबार को हथियार बनाकर DHO, इंस्पेक्टर तक को अपना निशाना बनाया है।

नाम ना छापने के एवज में एक कर्मचारी ने बताया कि परवीन पत्नी मिराज नाम का शख्स अवैध तरीके से परिसर के बाहर गन्ने की दुकान लगा रहा था। उन्होंने कई बार दुकान हटा लेने की गुजारिश भी की लेकिन नहीं माना। उल्टा एमसीडी कर्मचारियों को देख लेने की धमकी भी देने लगा। इसके बाद एमसीडी कर्मचारियों ने मिराज की मशीन को जब्त कर उसका चालान काट दिया।

आरोपों के मुताबिक पूरे मामले में जौड़ा की भूमिका भी शुरू हो गई। जौड़ा ने एमसीडी कर्चचारियों से मिराज की मशीन छोड़ने की धमकी दी और ना छोड़ने के एवज में अंजाम भुगतने की भी चेतावनी दे डाली। जिसके बाद एमसीडी कर्मचारियों ने सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही है। आपको बता दें ये खबरी मीडिया को इस पूरे मामले की जानकारी वेस्ट जोन विकासपुरी दिल्ली के अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी है।

Disclaimer: वेस्ट जोन विकासपुरी MCD कर्मचारियों द्वारा बातचीत पर आधारित