Delhi

Delhi की CM रेखा का बिहार में ‘तूफानी प्रचार’, 3 दिनों तक करेंगी इन विधानसभाओं में जनसभाएं और रोड शो

TOP स्टोरी दिल्ली राजनीति
Spread the love

Delhi News: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता सोमवार शाम पटना पहुंचीं।

Delhi News: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) सोमवार शाम पटना पहुंचीं। उन्होंने अपने चुनावी अभियान (Election Campaign) की शुरुआत पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के मीठापुर (Mithapur) से की, जहां उन्होंने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। सीएम रेखा गुप्ता अगले तीन दिनों तक बिहार में एनडीए उम्मीदवारों के लिए जनसभाएं, रोड शो और प्रचार रैलियां करेंगी। पढ़िए पूरी खबर…

तीसरा चुनावी दौरा

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के दूसरे चरण के प्रचार अभियान के तहत यह रेखा गुप्ता का तीसरा दौरा है। इससे पहले वे पहले चरण के दौरान दो बार बिहार आ चुकी हैं। पहली बार उन्होंने डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के नामांकन में हिस्सा लिया था। इस बार उनके दौरे को लेकर भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Delhi: ‘मेरी दिल्ली, मेरा देश’ का भव्य आयोजन, CM रेखा ने दोहराया एक भारत, आत्मनिर्भर भारत का संकल्प

Pic Social Media

तीन दिनों का व्यस्त कार्यक्रम

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) का प्रचार अभियान मुख्य रूप से उन विधानसभा सीटों पर केंद्रित रहेगा, जहां दूसरे चरण में मतदान होना है। तीन दिनों तक वे लगातार 15 से अधिक विधानसभाओं में जनसभाएं और रोड शो करेंगी।

देखिए रेखा गुप्ता का प्रचार कार्यक्रम

4 नवंबर- सिवान, बड़हरिया, बैकंठपुर और आसपास के क्षेत्र

5 नवंबर- गौराबोड़ाम, अरवल, गया शहर, औरंगाबाद

6 नवंबर- भागलपुर, वारसलीगंज, हिसुआ और दिनारा

हर दिन उनका फोकस एनडीए उम्मीदवारों को मजबूती देना और मतदाताओं से सीधे संवाद स्थापित करना रहेगा। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सहयोगी दलों के प्रमुख नेता भी उनके साथ मंच साझा करेंगे।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Delhi के रिहायशी इलाकों के प्राइवेट स्कूलों को मान्यता, रेखा गुप्ता सरकार के फैसले से मिलेंगे 5 बड़े फायदे

गोपालगंज में आज होगा रोड शो

आज दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) गोपालगंज शहर में भाजपा प्रत्याशी सुभाष सिंह के समर्थन में रोड शो करेंगी। उनके साथ सांसद रवि किशन भी मौजूद रहेंगे। वहीं, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन आज हथुआ के बरवा कपरपुरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। हथुआ के जदयू प्रत्याशी रामसेवक सिंह के समर्थन में भी बड़ी सभा आयोजित की जाएगी।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का प्रचार अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। आज शाम 5 बजे प्रचार कार्य थम जाएगा। इस चरण में राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होना है। पहले चरण में कुल 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनके भाग्य का फैसला 1,314 उम्मीदवारों के बीच होगा। वहीं, दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को संपन्न होगा और चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।