Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore: WPL का बिग बॉस कौन?

क्रिकेट WC खेल

DC vs RCB WPL 2024: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में आज शाम 7:30 बजे दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा जहां पिछली बार की उपविजेता रही। दिल्ली के पास ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका है।
ये भी पढ़ेः IPL 2024: दिल्ली के दर्शक नहीं देख पाएंगे IPL का मैच, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

इस सीजन दिल्ली की टीम शानदार फॉर्म में रही है और आठ मैचों में 12 अंक लेकर पांच टीमों की लीग में टॉप पर है। और सीधे फाइनल में प्रवेश कर गई। तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने एलिमिनेटर में मुंबई को हराकर फाइनल का टिकट प्राप्त किया है।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीम खिताब नहीं जीत सकी है। ऐसे में दोनों में से जो भी टीम फाइनल में जीत दर्ज करेगी वो इतिहास रच देगी। इसके साथ ही WPL को भी नया चैम्पियन भी मिलेगा। पिछले WPL सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता था।

Pic Social Media

दिल्ली की टीम की बात करे तो कप्तान मेग लैनिंग (Meg Lanning) ने मोर्चे से अगुआई करते हुए आठ पारियों में 308 रन बनाए हैं। जबकि साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर मारिजान काप और ऑस्ट्रेलिया की बाएं हाथ की स्पिनर जेस जोनासन दोनों ने 11-11 विकेट लिए हैं। इस सत्र में दिल्ली को दो बार ही पराजय का सामना करना पड़ा जब उसे मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स ने हराया। इसके अलावा उसका अभियान बेदाग रहा है। आरसीबी के खिलाफ अब तक खेले गए चारों मुकाबले उसी ने जीते हैं।

आरसीबी लीग (RCB League) चरण में तीसरे स्थान पर रही थी। कप्तान स्मृति मंधाना के अलावा ऑलराउंडर एलिसे पेरी पर बल्लेबाजी का जिम्मा होगा, जो अब तक 312 रन बना चुकी हैं। पैरी ने सात विकेट भी चटकाए हैं। मुंबई के खिलाफ पैरी ने 50 गेंद में 66 रन बनाए और फिर एक विकेट भी लिया। सोफी डिवाइन, ऋचा घोष और सोफी मोलिनक्स भी बल्ले से चमक बिखरना चाहेंगी।

Pic Social Media

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी मोलिन्यूक्स, एलिस पेरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, दिशा कसाट, श्रेयंका पाटिल, शोभना आशा, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका सिंह।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, मारिजैन कप, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), मिन्नू मणि।