Delhi: अरविंद केजरीवाल ने RSS चीफ मोहन भागवत से पूछे तीखे सवाल
Arvind Kejriwal : दिल्ली (Delhi) के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) को चिट्ठी लिखी है। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इस चिट्ठी के जरिए मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) से कई सवाल पूछे हैं। केजरीवाल ने मोहन भागवत से सवाल पूछा है कि भारतीय जनता पार्टी ने बीते दिनों में जो भी गलत किया क्या आरएसएस (RSS) उसका समर्थन करती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) खुलकर पैसे बांट रही है, क्या आरएसएस वोट खरीदने का समर्थन करती हैं?
ये भी पढ़ेंः Delhi Aiims: दिल्ली एम्स से वाक़ई अच्छी ख़बर आ गई
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अपने चिट्ठी में लिखा कि मैं आशा करता हूं कि आप स्वस्थ होंगे। मीडिया में खबरें चल रहीं हैं कि RSS दिल्ली चुनावों में बीजेपी के लिए वोट मांगेगी। क्या ये सही है? बीजेपी के नेता खुलकर पैसे बांट रहे हैं, क्या आरएसएस वोट खरीदने का समर्थन करती है?
जनतंत्र को कमजोर कर रही बीजेपी-केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को चिट्ठी लिखकर पूछा कि बड़े स्तर पर दलित, पूर्वांचली के वोट काटे जा रहे हैं क्या आरएसएस का लगता है ये जनतंत्र के लिए गलत नहीं है? इसके साथ ही उन्होंने चिट्ठी में लिखा है कि क्या आरएसएस को नहीं लगता कि बीजेपी जनतंत्र को कमजोर कर रही है।
ये भी पढ़ेंः Ghaziabad: सिर्फ 10 रुपए खर्च करके परिवार के साथ मनाएं पिकनिक..घुड़सवारी का आनंद भी उठाएं

पहले भी कर चुके हैं सवाल
आपको बता दें कि इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल आरएसएस (RSS) प्रमुख को चिट्ठी लिखकर बीजेपी पर निशाना साध चुके हैं। केजरीवाल ने पिछले साल सितंबर में भागवत को खत लिखा था और पांच सवाल पूछे थे।
75 साल के बाद सेवानिवृत्त होने का नियम क्या पीएम मोदी पर लागू होगा?
जिन्हें भ्रष्टाचारी बताया, उन्हें पीएम मोदी द्वारा भाजपा में शामिल कर लेना कितना उचित?
क्या पीएम मोदी का ईडी-सीबीआइ का दुरुपयोग कर पार्टियां तोड़ना सही है?
जेपी नड्डा के आरएसएस की जरूरत नहीं वाले बयान पर चुप क्यों है आरएसएस?
आरएसएस के लिए क्या पीएम मोदी का ऐसा व्यवहार देश के लिए ठीक है?
मोहन भागवत को जवाब देना चाहिए
इस चिट्ठी को लेकर आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि हाल ही में दिल्ली में कुछ बहुत ही अलोकतांत्रिक घटनाएं हुईं। इसलिए अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी की मातृ संस्था आरएसएस से सवाल पूछे हैं। हम सभी ने देखा कि कैसे बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा पैसे बांट रहे थे और उन्होंने मतदाताओं के नाम हटाने के लिए आवेदन डाले हैं। यह बिलकुल गलत है। मोहन भागवत को पत्र का जवाब देना चाहिए।
