DDA Flat

DDA Flat: सस्ते में DDA फ्लैट खरीदने का आज आखिरी मौका

Trending दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

DDA Flat: अगर आप दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो आज आपके पास शानदार मौका है।

DDA Flat: अगर आप दिल्ली में अपना घर खरीदने (Buying a Home) का सपना देख रहे हैं, तो आज आपके पास शानदार मौका है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की दो विशेष योजनाओं के तहत फ्लैट (Flat) खरीदने का यह आखिरी दिन है। इन योजनाओं के तहत लोगों को 20-25% की भारी छूट (Huge Discounts) के साथ घर मिल सकते हैं। आमतौर पर 1.18 करोड़ से 1.23 करोड़ रुपये तक की लागत वाले ये फ्लैट अब महज 94.4 लाख से 99 लाख रुपये तक में उपलब्ध हैं। यानी, अगर आप किफायती दामों में दिल्ली (Delhi) में घर खरीदना चाहते हैं, तो आज ही इस अवसर का लाभ उठाएं। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः IGI Airport: हवाई मुसाफ़िरों को झटका..16 अप्रैल से फ्लाइट में सफ़र महंगा!

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

IGI एयरपोर्ट से सिर्फ 20 मिनट की दूरी

डीडीए की इस योजना के मुताबिक लोकनायकपुरम (Loknayakpuram) में 107 मिडिल इनकम ग्रुप (MIG) फ्लैट्स उपलब्ध हैं। ये फ्लैट अर्बन एक्सटेंशन रोड (UER-2) के किनारे बने हैं और आईजीआई एयरपोर्ट से केवल 20 मिनट की दूरी पर स्थित हैं। इसके अलावा, यह क्षेत्र मुंडका मेट्रो स्टेशन से भी महज 2.5 किलोमीटर दूर है, जिससे आवागमन बेहद आसान हो जाता है। डीडीए ने 6 जनवरी को इन फ्लैट्स को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर बिक्री के लिए खोला था, और आज इस योजना का आखिरी दिन है।

डीडीए की श्रमिक आवास योजना (Workers Housing Scheme) 2025 के तहत नरेला पॉकेट 3, 4, 5, 6 सेक्टर-G2 में ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के तहत 700 सस्ते फ्लैट उपलब्ध हैं। इन फ्लैटों को उन श्रमिकों के लिए आरक्षित किया गया है, जिन्होंने दिसंबर 2024 से पहले दिल्ली भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड (DBOCWWB) के साथ पंजीकरण कराया है। डीडीए ने इस योजना को 15 जनवरी से ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर खोला था।

ये भी पढ़ेंः Vacancy: दिल्ली में 9 हज़ार टीचर्स की होगी भर्ती..ये रही डिटेल

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana) के तहत भी लोग किफायती दरों पर घर खरीद सकते हैं। इन फ्लैट्स का क्षेत्रफल 35-35.1 वर्ग मीटर के बीच है और इनकी अनुमानित कीमत 11.54 लाख से 11.67 लाख रुपये तक है। लेकिन, इस योजना में 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है, जिससे ये फ्लैट 8.65 लाख से 8.8 लाख रुपये तक में ही मिल सकते हैं।