दरभंगा से दिल्ली महज 6 घंटे में..पढ़िए पूरी ख़बर

दिल्ली दिल्ली NCR बिहार

Vande Bharat Express: दरभंगा से दिल्ली तक का सफर करने वालों के लिए गुड न्यूज है। अब दरभंगा (Darbhanga) से जल्द ही एक नयी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) समेत उत्तर बिहार का चक्कर लगा कर राजधानी दिल्ली पहुंचेगी। समस्तीपुर डीआरएम ने इसका प्रस्ताव भेजा है। पूर्व मध्य रेल (East Central Railway) के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल को मुहर लगाना है।
ये भी पढ़ेंः बिहार में बीएड शिक्षकों की जाएगी नौकरी!..मान्यता रद्द:

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः बिहार यूपी वालों के लिए गुड न्यूज़..इन शहरों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत
उसके बाद रेलवे बोर्ड से अप्रूवल मिलने के बाद बंदे भारत ट्रेन सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र स्टेशन होते हुए नई दिल्ली के लिए चलेगी। इसके लिए सीतामढ़ी, जयनगर, दरभंगा, सस्तीपुर स्टेशन पर जांच कर ट्रायल लिया गया है।

ट्रायल की सूचना से खुशी की लहर

सीतामढ़ी से लेकर समस्तीपुर तक रेल किनारे से सारे अतिक्रमण को तेजी से हटाया जा रहा है, ताकि वंदे भरत ट्रेन चलाने के दौरान रास्ते में किसी प्रकार का व्यावधान उत्पन्न नहीं हो सके। ट्रायल होने की सूचना मिलने के बाद सीमावर्ती इलाके के लोगों को काफी खुशी का माहौल है।

महज छह घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर

यह ट्रेन केवल 6 घंटे में ही राजधानी दिल्ली पहुंच जाएगी। अभी दिल्ली जाने के लिए 22 से 24 घंटे का सफर करना पड़ता है। सीतामढ़ी से यह ट्रेन चलने पर पर्यटन का बढ़ावा मिलेगा। इस ट्रेन के चलने से रामायण सर्किट से जुड़ाव होगा। सीतामढ़ी आने वाले पर्यटक माता जानकारी की जन्मभूमि से लेकर भगवान राम के ससुराल तक धार्मिक भ्रमण कर आनंदित होंगे।

मार्च 2024 तक चलने लगेंगी 75 वंदे भारत

रेलवे द्वारा देशभर में अगले साल के मार्च महीने तक करीब 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। वंदे भारत लगभग दो सौ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती है। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को 15 फरवरी 2019 को दिल्ली वाराणसी रुट पर चलाई गई थी।

सीतामढ़ी से सुबह साढ़े आठ बजे खुली वंदे भारत

सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की रुट भी तय कर लिया गया है। तय किए गए रूट के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे चलाने का प्रस्ताव दिया गया है। रेलवे बोर्ड और क्रिस की मंजूरी मिलने के बाद इस ट्रेन का नंबर के साथ क्रिस में फिडिंग कर दी जाएगी।

Read Vande Bharat Express Train-khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi