Dainik Bhaskar Recruitment for Copywriter for Sports Desk

Dainik Bhaskar: दैनिक भास्कर की डिजिटल टीम में वेकेंसी, ऐसे करें Apply

TV जॉब्स दिल्ली NCR
Spread the love

Dainik Bhaskar: देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में शामिल Dainik Bhaskar Group से जुड़ने का अच्छा मौका है। डीबी डिजिटल ने स्पोर्ट्स जर्नलिज्म से जुड़े उम्मीदवारों के लिए नई भर्ती निकाली है। ग्रुप हिंदी स्पोर्ट्स डेस्क के लिए कॉपीराइटर पद पर नियुक्ति कर रहा है।

यह पद मध्य प्रदेश की राजधानी Bhopal में आधारित होगा। चयनित उम्मीदवार को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्पोर्ट्स कंटेंट तैयार करने और उसे एडिट-प्रूफरीड कर पब्लिश करने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

जिम्मेदारियां
चयनित कैंडिडेट को हिंदी में स्पोर्ट्स खबरों को तेजी और सटीकता के साथ एडिट करना, आकर्षक हेडलाइन लिखना, ट्रेंडिंग स्टोरीज पर नजर रखना और समय पर कवरेज सुनिश्चित करना होगा। साथ ही, कंटेंट की क्वालिटी और एडिटोरियल गाइडलाइंस का पालन भी जरूरी होगा।

योग्यता
इस पद के लिए 3 से 5 साल का अनुभव जरूरी है। उम्मीदवार की हिंदी भाषा और व्याकरण पर मजबूत पकड़ होनी चाहिए। क्रिकेट, फुटबॉल जैसे प्रमुख खेलों की अच्छी समझ के साथ SEO और CMS टूल्स का ज्ञान अतिरिक्त योग्यता माना जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार अपना CV [email protected] पर भेज सकते हैं।