CSK के रुतुराज गायकवाड़ ने इस महिला क्रिकेटर संग रचाई शादी, वायरल हुई तस्वीरें

खेल

मनीषा, ख़बरीमीडिया

Ruturaj Gaikwad Wedding:  चेन्नई सुपरकिंग्स(CSK) के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ शादी के बंधन में बंध गए हैं।26 वर्षीय गायकवाड़ ने 3 जून, शनिवार को महाराष्ट्र की महिला क्रिकेटर उत्कर्षा पवार के साथ सात फेरे लिए।

ये भी देखें: केदारनाथ के रहस्यमयी शिवलिंग का वीडियो

pic-सोशल मीडिया

रुतुराज ने शादी की तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम के ज़रिए शेयर कीं। कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इंग्‍लैंड में खेले जाने वाले वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल की टीम से नाम वापस लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ शादी के बंधन में बंध गए हैं। 

ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी का ‘महल’..सच्चाई सुनकर उड़ेंगे होश!

pic-सोशल मीडिया

महाराष्ट्र में रचाई शादी

गायकवाड़ और उत्कर्षा बीते लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। उत्कर्षा अक्सर आईपीएल मैच देखने और गायकवाड़ को चियर करने के लिए आया करती थीं। आईपीएल 2023 के फाइनल मैच में भी उत्कर्षा मैच देखने के लिए आई थीं। कपल अक्सर एक साथ नजर आते थे। कपल ने महाराष्ट्र के महाबलेश्वर से शादी की है। लोगों को दोनों का वेडिंग लुक बेहद पसंद आया है।

pic-सोशल मीडिया

बेहद खूबसूरत लगा लुक

पहले लुक में उत्कर्षा ने हरे रंग की नौवारी साड़ी पहनी है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।  वहीं अगर बात कर ऋतुराज की तो उन्होंने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ऑफ व्हाइट रंग की शेरवानी पहनी थी। हरे रंग की पगड़ी उनके लुक को कंप्लीट बना रही थी।

pic-सोशल मीडिया

दूसरा लुक भी था बेहद प्यारा

दोनों के दूसरे लुक की बात करें तो ऑफ व्हाइट शेरवानी में ऋतुराज बेहद हैंडसम लग रहे थे। दूसरी तरफ ऑफ व्हाइट रंग के लहंगे में उत्कर्षा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

pic-सोशल मीडिया
pic-सोशल मीडिया

READ: khabrimedia- Top sports news-Latest Bollywood news-Latest Entertainment News-Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi-