Punjab पुलिस के 85 इंस्पेक्टरों को मिला प्रमोशन
Punjab News: पंजाब सरकार के गृह मामलों और न्याय विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात पंजाब पुलिस (Punjab Police) के 85 इंस्पेक्टरों को उप पुलिस अधीक्षक (DSP) पद पर पदोन्नत किया है। यह प्रमोशन 23 मई 2025 को हुई विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की सिफारिशों के आधार पर किया गया है।

प्रमोट किए गए अधिकारियों में फिरोजपुर, एसएएस नगर (मोहाली), जालंधर, अमृतसर, संगरूर, बठिंडा, गुरदासपुर, मानसा, फरीदकोट, तरनतारन, पटियाला और लुधियाना जैसे जिलों के अधिकारी शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार की ओर से राज्यवासियों के लिए बड़ी राहत
प्रमोशन से जुड़ी मुख्य बातें
नवप्रमोट डीएसपी को लेवल-18 पे स्केल 56100-177500 के तहत पदोन्नति दी गई है।
जिन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच या न्यायिक प्रक्रिया लंबित है, उन्हें प्रमोशन का लाभ संबंधित प्राधिकरण या कोर्ट की मंजूरी के बाद ही मिलेगा।
कुछ अधिकारियों की पदोन्नति “अर्जित वरिष्ठता और पात्रता” के आधार पर की गई है, यानी वे पहले से योग्य थे लेकिन रिक्त पदों के उपलब्ध होने पर प्रमोट किए गए।
आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि यह प्रमोशन नियमित नियुक्ति की तरह ही मानी जाएगी।
संबंधित पुलिस कार्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे एक सप्ताह के भीतर प्रमोशन आदेशों की क्रियान्विति रिपोर्ट विभाग को भेजें।
ये भी पढ़ेंः Punjab News: युद्ध नशों विरुद्ध’ का 97वां दिन 134 नशा तस्कर गिरफ्तार
पंजाब सरकार की तरफ से जारी लिस्ट



