विपक्ष पर CM योगी का हमला..छेड़ने वाले को पाताल से निकालकर मारेंगे

उत्तरप्रदेश चुनाव 2024 राजनीति
Spread the love

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से इंडी गठबंधन पर हमला बोला है। आपको बता दें कि सीएम योगी ने कहा कि सपा (SP) और कांग्रेस (Congress) ने बाबा साहेब आंबेडकर का सबसे ज्यादा अपमान किया है। ये लोग सत्ता में आकर देश में तालिबान और शरिया कानून (Sharia law) को बढ़ावा देना चाहते हैं।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः चुनाव बाद CM पद से हटाने के दावों पर पहली बार बोले योगी आदित्यनाथ,’ये विपक्ष का प्रोपेगेंडा

Pic Social Media

एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण को मुसलमानों में बांटना चाह रहे हैं। आरक्षण में मुस्लिमों की हिस्सेदारी के बंगाल सरकार के फैसले को कलकत्ता हाई कोर्ट ने गलत बताया है। कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया है। बाबा साहेब ने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण बिलकुल भी नहीं होना चाहिए।

योगी जी थोड़ा बुलडोजर भी भेज देते…

सपा सरकार ने तो यूपी में पीएसी की 54 कंपनियां ही खत्म कर दी थीं। बीजेपी की सरकार आई तो सभी कंपनियों को बहाल किया गया। अब देश में कहीं भी दंगा होता है तो दंगाइयों की ठुकाई करने के लिए उत्तर प्रदेश पीएसी के जवानों को ही सबसे पहले बुलाया जाता है। जब दंगा शांत हो जाता है तो जनता कहती है, दंगाइयों को ठीक करने के लिए योगी जी थोड़ा बुलडोजर भी भेज देते।

ये भी पढ़ेंः BJP की समीक्षा बैठक में CM नायब सिंह सैनी का बयान..बोले 11 सीटों पर खिल कहा कमल

मीरजापुर (Mirzapur) के बिसहड़ा में लोगों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, कांग्रेस की सरकार होती थी तो सुबह अखबार में घोटाले और शाम को आतंकी घटनाओं की खबरें पढ़ने को मिलती थी। आज पटाखा जोर से फट जाए तो पाकिस्तान को सफाई देनी पड़ रही है। जो हमें छेड़ेगा, उसे छोड़ेंगे नहीं। पाताल से निकालकर मारेंगे। यह नया हिंदुस्तान है। भारत में 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन मिल रहा है और पाकिस्तान के लोग भूख से मर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा है कि 70 वर्ष से ऊपर के लोगों को हर साल पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। सीएम योगी ने जनता से सवाल किया कि क्या कांग्रेस और सपा के लोग अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराते? आज रामलला विराजमान हो गए।

पीएम मोदी ने अयोध्या में बने एयरपोर्ट का नामकरण महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किया है। सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधा कि रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज माफिया की मौत पर मातम मना रहे हैं। भगवान राम ने जिस प्रकार दुष्ट राक्षसों को समाप्त किया, उसी प्रकार प्रदेश में माफिया का राम नाम सत्य कर दिया गया है।