CM Naib Singh Saini

हरियाणा के कर्मचारियों की CM नायब सैनी ने बढ़ाई सैलरी..इस तारीख से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

राजनीति हरियाणा
Spread the love

Haryana News: हरियाणा के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आपको बता दें कि हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Naib Singh Saini) ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों की सैलरी बढ़ा दी है। सीएम सैनी ने ऐलान किया है कि HKRN के पार्ट वन, पार्ट 2, पार्ट 3 के भर्ती कर्मचारियों के वेतनमान में 8% सैलरी बढ़ोतरी कर दी गई है। कर्मचारियों की बढ़ी हुई सैलरी 1 जुलाई से लागू हो जाएगी। प्रदेश में HKRN के लगभग 1.18 लाख कर्मचारी हैं। इनकी सेलरी में 2 से 3 हजार की बढ़ोतरी होगी।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा में नायब सैनी के नेतृत्व में BJP लड़ेगी विधानसभा चुनाव..पहली बार कोई CM चेहरा

Pic Social Media

HKRN के तहत कार्य कर रहे विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मुलाकात किए थे। माली, सेवादार, ड्राइवर, क्लर्क, वेटर और अन्य श्रेणी के कर्मचारी ने अपनी मांगे सीएम के सामने रखीं। उनकी मुख्य मांग भी कि सरकार द्वारा बनाई गई पॉलिसी के मुताबिक उन्हें पक्का किया जाए। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की मांगों को ध्यान से सुनकर शीघ्र ही कार्य योजना तैयार करने का आश्वासन दे दिया हैं।
सीएम सैनी के निर्देश पर HKRN के तहत कार्यरत TGT-PGT शिक्षकों के सेवा कॉन्ट्रैक्ट में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। जिसके बाद अब शिक्षक शैक्षणिक सत्र 2024-25 तक स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे।

ये भी पढ़ेंः MP Budget 2024: 3 जुलाई को पेश होगा मोहन सरकार का पहला बजट

Pic Social Media

माध्यमिक शिक्षा निदेशक की तरफ से राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारी और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इसके विषय में निर्देश दे दिए गए हैं। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसको देखते हुए सरकार ने कार्यविधि को बढ़ाने का फैसला लिया है।

अब कर्मचारियों को मिलने लगेगी इतनी सैलरी

आपको बता दें कि 1 जुलाई से अब कैटेगरी-1 के जिलों में लेवल-1 कर्मचारियों को 18,400 रुपए से बढ़कर 19,872 रुपए, लेवल-2 कर्मचारियों को 21,650 रुपए से 23,382 रुपए और लेवल-3 कर्मचारियों को 22,300 रुपए से बढ़कर 24,084 रुपए सैलरी मिलने लगेगी।
कैटेगरी- 2 के जिलों में लेवल-1 कर्मचारियों को 16,250 रुपए से बढ़कर 17,550 रुपए, लेवल-2 कर्मचारियों को 19,450 रुपए से 21,600 रुपए और लेवल-3 कर्मचारियों को 20,100 रुपए से बढ़कर 21,708 रुपए सैलरी मिलेगी।
कैटेगरी-3 के जिलों में लेवल-1 कर्मचारियों को 15,050 रुपए से बढ़कर 16,254 रुपए, लेवल-2 कर्मचारियों को 18,300 रुपए से 19,764 रुपए और लेवल-3 कर्मचारियों को 18,900 रुपए से बढ़ाकर 20,412 रुपए सैलरी दी जाएगी।

2023 में हुई थी बढ़ोतरी

बता दें कि इससे पहले साल 2013 में HKRN कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई गई थी। जिसके तहत थर्ड लेवल में 10 साल के अनुभव वाले व्यक्ति को मिलने वाली सैलरी का बेस रेट 20,700 रुपए तक कर दिया गया था। 10 साल का अनुभव रखने वाले व्यक्ति की सेकेंड लेवल की नौकरी की सैलरी का बेस रेट 22,000 और फर्स्ट लेवल 18,100 रुपए कर दिया गया था।

ट्रांसफर के लिए खुला ऑनलाइन पोर्टल

इससे पहले सरकार HKRN के कर्मचारियों के ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दी है। उनसे ट्रांसफर के लिए चॉइस पूछी जा रही है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, उनका ट्रांसफर खाली पदों के मुताबिक कर दिया जाएगा। सरकार का टारगेट है कि इच्छुक कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव से पहले गृह जिलों में भेज दिया जाए।