चुनाव कैंपेन के दौरान पुराने अंदाज में नजर आए CM मान..सिंगर सुखविंदर के सामने गाया ‘सोने दे कंगना’ गाना

Trending पंजाब

Punjab News: यूं तो आपने पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान को मीटिंग करते..भाषण देते, विरोधियों पर हमला करते, सैंकड़ों दफा सुना होगा। लेकिन सीएम मान का गायकी वाला अंदाज़ बहुत ही कम देखने को मिलता है।

चुनाव कैंपेन के दौरान पुराने अंदाज में सीएम मान (CM Maan) नजर आए। पंजाब के सीएम मान ने एक बार फिर गीत गाकर एक सिंगर के रूप में लोगों का ध्यान खींचा है। उन्होंने इस बार पुराना पंजाबी गाना (Punjabi Song) ‘सोने दे कंगना’ गाया। यह गीत उन्होंने बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह (Sukhwinder Singh) के सामने गाया है।
ये भी पढ़ेः मुफ्त राशन कार्ड धारकों को मान सरकार का बड़ा तोहफा

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह (Sukhwinder Singh) और सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के साथ गाड़ी में यात्रा कर रहे थे। सीएम मान का गाना सुनकर उन्होंने जमकर तारीफ की। इससे पहले मुख्यमंत्री 26 जनवरी की रात राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के निवास पर आयोजित कल्चरल कार्यक्रम में गीत गाते नजर आए थे। तब उन्होंने गीत ‘छल्ला’ गाकर लोगों का मनोरंजन किया था।

जानिए बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह ने क्या कहा?

पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की तारीफ करते हुए सिंगर सुखविंदर सिंह (Sukhwinder Singh) ने कहा कि उनके सामने पंजाब के मुख्यमंत्री बैठे हैं और वह बहुत डाउन टू अर्थ हैं। इसके बाद सीएम ने बताया कि वह पुराना गीत सोने दे कंगना, जित्थे साडा दिल करदा, उत्थे मां-पाइयां ने नई मंगना… गाने वाले हैं। इस पूरी वीडियो को सुखविंदर के साथ बैक सीट पर बैठे एक शख्स ने रिकॉर्ड किया। सीएम मान (CM Maan) गुरुवार को संगरूर में थे। यहां वह अपने दोस्त सुखविंदर सिंह (Sukhwinder Singh) से मिले।