BJP पर बरसे CM मान..कहा 400 पार नहीं..बेड़ा पार भी नहीं होगा

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के जेल से रिहा होने के बाद शनिवार को आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। सीएम मान ने कहा कि बीजेपी (BJP) को 3 चरणों के मतदान के बाद पता चल गया है कि 400 पार तो छोड़ो इनका बेड़ा पार भी नहीं हो रहा है।
ये भी पढ़ेः रोड शो में भीड़ देख बोले CM मान..ये आम आदमी की आवाज़ है..दबेगी नहीं

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

कॉन्फ्रेंस में पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि दिल्ली के, आपके चुने हुए मुख्यमंत्री हैं उनके साथ जो हुआ अपने देश के पूरे देश ने देखा। बीजेपी मुख्यालय का जिक्र करते हुए सीएम मान ने कहा कि यहां से 100 मीटर दूर सन्नाटा छाया है। एक दूसरे से पूछ रहे हैं कि यह कैसे हो गया। उन्हें नहीं पता कैसे हो गया। लेकिन अब हमारी जिम्मेदारी बढ़ गयी है। हमें दोगुनी मेहनत करनी पड़ेगी।

आप का जो साथ है वो हमें थकने नहीं देताः सीएम मान

सीएम मान ने कहा कि हम जहां 12 घंटे काम कर रहे हैं। अब 18 घंटे काम करना है। 4 जून को केंद्र में आप के बिना सरकार नहीं बनेगी। हमारा हिस्सा सरकार में होगा। वफादार की सबसे बड़ी पहचान संकट के समय परखी जाती है। संकट में सभी साथ खड़े रहे। कुछ लोग छोड़ गए कोई बात नहीं। आप का जो साथ है वो हमें थकने नहीं देता।

पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने आगे कहा कि बीजेपी का बुरा हाल है क्योंकि केजरीवाल जेल से बाहर आ गए हैं। केजरीवाल देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उनके साथ जो हुआ उसे पूरे देश ने देखा है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी पूरा देश देख रहा है। मैं जहां जाता हूं वहां कहता हूं अरविंद केजरीवाल व्यक्ति नहीं एक सोच का नाम है।

ये भी पढ़ेः पीएम मोदी पर CM मान का बड़ा हमला.. हिंदी में लाखों शब्द लेकिन उन्हें आते हैं केवल 10 से 15

विपक्ष के लोग भी कहते हैं कि केजरीवाल के साथ गलत हो रहा है। किसी नेता ने भ्रम पाल रखा है कि मैं लोकतंत्र से बड़ा हूं तो इस देश के लोगों ने भ्रम तो कई लोगों का तोड़ा है। आज मेरे पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली में रोड शो थे, केजरीवाल जी ने कहा कि मैं भी चलूंगा। पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के लोगों को यह मैसेज दें दे कि उसी पिच पर सीएम अरविंद केजरीवाल फिर से बल्लेबाजी करने आ रहे हैं। वह ‘आउट’ नहीं हुए थे, वह केवल ‘रिटायर्ड हर्ट’ हुए हैं।