CM Dhami

CM Dhami: CM धामी ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना, बोले-कुछ नेता महाकुंभ की सफलता पचा नहीं पा रहे

उत्तराखंड
Spread the love

CM Dhami: महाकुंभ की आस्था को चोट पहुंचाना चाहता है विपक्षः CM धामी

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) को लेकर बड़ी बात कह दी है। आपको बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने रविवार को त्रिवेणी संगम (Triveni Sangam) में पानी की गुणवत्ता के सवाल को उठाने वाले विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) में चल रहे महाकुंभ में अब तक करोड़ों भक्तों ने पवित्र स्नान किया है। मैनें खुद प्रयागराज पहुंचकर पवित्र डुबकी लगाई है। कुछ लोग आध्यात्मिकता और धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करना चाह रहे हैं। जिसके लिए ऐसी अफवाह फैला रहे हैं। कुछ नेता महाकुंभ की सफलता को पचा ही नहीं पा रहे हैं। पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की अगुवाई में महाकुंभ के लिए अच्छे इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) आज हरिद्वार दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: उत्तराखंड विधानसभा में सख्त भू-कानून हुआ पास, CM धामी ने दी बधाई, जानिए क्या कहा?

Pic Social Media

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) भी रविवार को प्रयागराज संगम पहुंचे। उन्होंने महाकुंभ की अच्छी व्यवस्था की तारीफ की। इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और सभी अधिकारियों को अच्छी व्यवस्था करने के लिए बधाई देता हूं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को लेकर कहा कि यह कार्यक्रम न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि समाज में गुमनाम रहकर असाधारण कार्य कर रहे कर्मयोगियों को पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अब तक 100 से अधिक मन की बात कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में कार्यरत उन नायकों को मंच दिया है, जिन्हें पहले कोई नहीं जानता था. इन कर्मयोगियों की कहानियां पूरे देश और दुनिया के लिए प्रेरणादायक बन गई हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम धामी ने आगे कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए समाज में बदलाव लाने वाले व्यक्तियों का न केवल सम्मान मिला है, बल्कि उनके कार्यों से नई पीढ़ी को भी प्रेरणा मिली है। तेलंगाना की एक सुरंग में फंसे आठ मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश में जब भी कोई बड़ा संकट आता है, प्रधानमंत्री व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रखते हैं और जरूरी निर्देश देते हैं।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: उत्तराखंड में कनेक्टिविटी को लेकर CM धामी की अहम बैठक, जल्द शुरू होगा यह काम

चिंताओं को पूरी तरह से खारिज कर दिया था

आपको बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बीते दिनों त्रिवेणी संगम के पानी में प्रदूषण को लेकर की जा रही सभी चिंताओं को खारिज कर दिया था। सीएम योगी ने 19 फरवरी को यूपी विधानसभा में कहा कि संगम में पानी की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। संगम और उसके आसपास सभी पाइपों और नालियों को चोक किया गया है। इस पानी को शुद्धिकरण के बाद ही छोड़ा जा रहा है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) रोजना संगम में पानी की गुणवक्ता का आकलन कर रहा है।