CM Dhami: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी आज 50 वर्ष के हो गए हैं।
CM Dhami: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) आज 50 वर्ष के हो गए हैं। जहां आमतौर पर राजनेता अपने जन्मदिन (Birthday) को भव्य समारोहों के साथ मनाते हैं, वहीं सीएम धामी ने इस बार सादगी और सेवा का रास्ता चुना है। उत्तराखंड में देर रात से बादल फटने की घटनाओं ने तबाही मचाई है, और ऐसे समय में सीएम धामी ने अपने जन्मदिन को सेवा कार्यों के साथ मनाने का फैसला किया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) सहित देश के कई बड़े नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।

पीएम मोदी की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सीएम धामी को बधाई देते हुए लिखा, ‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। वे राज्य के सर्वांगीण विकास और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’ पीएम के इस संदेश में धामी के कार्यों की प्रशंसा और उनके नेतृत्व की सराहना की गई।

गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, ‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आप गरीब कल्याण और देवभूमि की प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। बाबा केदारनाथ से आपके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, ‘देवभूमि की पहचान को मजबूत करने और राज्य के निरंतर विकास को सुनिश्चित करने के लिए उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उत्तराखंड की जनता की सेवा में निरंतर सफलता प्रदान करे।’

योगी आदित्यनाथ और अन्य नेताओं दी शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने X पर लिखा, ‘देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छुए, यही प्रार्थना है।’

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने धामी की पारदर्शी शासन शैली और विकासोन्मुख नीतियों की सराहना की। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कई अन्य नेताओं ने भी शुभकामनाएं दीं।


ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: CM पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ पत्रका मोहन भुलानी का हालचाल जाना
सेवा में गुजरेगा पूरा दिन
सीएम धामी के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपने जन्मदिन पर किसी भी तरह के उत्सव या औपचारिक कार्यक्रम से दूर रहने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि उनके लिए जन्मदिन का असली जश्न उन जरूरतमंदों और आपदा प्रभावित लोगों की सेवा करना है, जो इस समय मुश्किल हालात का सामना कर रहे हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सैनिक परिवार से मुख्यमंत्री तक का सफर
पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) का जन्म उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक सैनिक परिवार में हुआ था। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई पूरी की और अपने करियर की शुरुआत छात्र राजनीति से की। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सक्रिय सदस्य रहे और बाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष बने। साल 2012 में उन्होंने पहली बार राज्य विधानसभा चुनाव जीता और तब से अपने नेतृत्व से उत्तराखंड को नई दिशा दे रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand News: CM पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखंड के पहले साथी केंद्र का शुभारम्भ
आपदा के बीच सेवा का संकल्प
सीएम धामी (CM Dhami) का 50वां जन्मदिन उनके व्यक्तित्व और नेतृत्व की सादगी को दर्शाता है। जब उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा ने कहर बरपाया हुआ है, तब भी वे सेवा को अपना सबसे बड़ा धर्म मान रहे हैं। उनका यह निर्णय न केवल उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि वे अपने कर्तव्यों के प्रति कितने समर्पित हैं।
