PM-CM को दी जान से मारने की धमकी देने वाला बच्चा अरेस्ट

दिल्ली NCR
Spread the love

11वीं का छात्र और पीएम मोदी-सीएम योगी से दुश्मनी। पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे लेकिन ये सच है। नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को लखनऊ से एक 11वीं में पढ़ने वाले छात्र को गिरफ्तार किया है। उसकी उम्र 16 साल है। उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। उसने ये धमकी नोएडा के एक न्यूज चैनल को ई-मेल भेजकर दी थी। न्यूज चैनल की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की थी।

सौ. सोशल मीडिया

ई-मेल भेजकर दी थी धमकी
दरअसल एक चैनल के CFO ने सेक्टर-20 में 5 अप्रैल शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि [email protected] आईडी से मेल भेजकर अज्ञात बदमाशों ने देश के प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी है। ई-मेल भेजने वाले का नाम कार्तिक सिंह था। ई-मेल आते ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस की तीन टीमों के साथ साइबर टीम की भी मदद ली गई।

इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के साथ बनाई दो टीम
पुलिस के अनुसार, इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के साथ मिलकर दो टीमें बनाई गईं। IP एड्रेस ट्रैक होने के बाद एक टीम को लखनऊ भेजा गया। इसके बाद मेल रिकवरी कराई गई। वहां पूरी तरह से कंफर्म होने के बाद आरोपी को लखनऊ के चिनहट इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी छात्र बिहार का रहने वाला है। वर्तमान में वह लखनऊ के एक स्कूल में पढ़ाई करता है। वह यहां पर किराये के मकान में रहता है।