Chhattisgarh News: रमन सिंह ने कांग्रेस को लेकर क्या कह दिया ?

छत्तीसगढ़ राजनीति

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

Chhattisgarh News: इस साल के अंत में देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं। साल के आखिरी में छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव होना है, इसी क्रम में राज्य में दिग्गज नेताओं का दौरा भी शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ेः Maharashtra News: NCP का बिग बॉस कौन.. चाचा या भतीजा!

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः UP सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा..अखिलेश, मायवती को कितनी सीट?

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक डॉ रमन सिंह (Raman Singh) अपने दो दिवासीय प्रवास पर राजनांदगांव के दौरे पर हैं। जहां भाजपा के चुनाव पर्यवेक्षक (Election Observer) राजनांदगांव में थे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का नाम सर्वसम्मति से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनांदगांव विधानसभा सीट के लिए आगे बढ़ाया है।
जनता कांग्रेस के घोषणा पत्र का हिसाब लेगी- पूर्व सीएम रमन सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के घोषणा पत्र का हिसाब इसबार के चुनाव में करेगी। पूर्व सीएम ने प्रदेश सरकार पर जल जीवन मिशन में घोटाले का आरोप लगाया साथ ही महादेव ऐप में मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रमुख लोग महादेव एप्प सट्टे मे शामिल होने जैसे कई गंभीर आरोप प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर लगाया है।
पूर्व सीएम रमन सिंह ने लगाए आरोप
इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि महादेव ऐप में मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रमुख लोग शामिल हैं। डॉ रमन सिंह ने यह आरोप भी लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जल जीवन मिशन में जमकर घोटाला किया है। साथ ही कोयले और शराब में भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने घोटालेबाजी की है।
Read Chhattisgarh News, Chhattisgarh, Election 2023, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hind