Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के धमतरी में हुए सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के वीर जवानों के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राष्ट्रसेवा में समर्पित जांबाज जवानों का इस प्रकार असमय निधन अत्यंत हृदयविदारक है और यह राज्य तथा देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
आंतरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में कोबरा बटालियन के जवानों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। उनके साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को हमेशा याद रखा जाएगा।
शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ी है सरकार
मुख्यमंत्री श्री साय ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
घायल जवान के समुचित उपचार के निर्देश
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायल जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायल जवान के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और किसी प्रकार की कमी न रहे।
