Chhattisgarh News

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर विकास कार्यों की घोषणा की

छत्तीसगढ़
Spread the love

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ संत-महात्माओं की पुण्य भूमि और प्रभु श्रीराम का ननिहाल है, जिसे विकसित और समृद्ध बनाना राज्य सरकार का संकल्प है। वे कबीरधाम जिले के ग्राम सेमरिया में आयोजित वीरांगना अवंतीबाई लोधी का 168वां बलिदान दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया और सामुदायिक भवन, मिनी स्टेडियम तथा यज्ञशाला निर्माण की घोषणा की।

वीरता और राष्ट्रभक्ति की मिसाल हैं अवंतीबाई लोधी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अमिट मिसाल है। उन्होंने सीमित संसाधनों और छोटी सेना के बावजूद अंग्रेजों के खिलाफ अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

उन्होंने लोधी समाज की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज ऐतिहासिक रूप से वीरता और राष्ट्रसेवा के लिए जाना जाता है और आज भी देश व प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Chhattisgarh News
Chhattisgarh News

महिलाओं के सशक्तिकरण में मददगार बनी महतारी वंदन योजना

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। ‘महतारी वंदन योजना’ के माध्यम से प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

अब तक 25 किश्तों के माध्यम से 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे महिलाओं के खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है, जिससे मातृशक्ति आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बन रही है।

रामलला दर्शन योजना से बढ़ रही आस्था और पर्यटन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आस्था और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा रामलला दर्शन योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत अब तक 42 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं।

इसके साथ ही युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के लिए बस्तर और सरगुजा में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है।

Chhattisgarh News
Chhattisgarh News

सामुदायिक भवन, यज्ञशाला और मिनी स्टेडियम के लिए धनराशि की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं कीं:

  • सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये
  • यज्ञशाला निर्माण के लिए 20 लाख रुपये
  • खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए मिनी स्टेडियम निर्माण

इन घोषणाओं से क्षेत्र में सामाजिक और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।