Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने Sakti district के सिंघीतराई स्थित Vedanta Limited के पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हुई दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक बताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।
घायलों को बेहतर इलाज देने के निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस हादसे में श्रमिकों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को तुरंत और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न रहने दी जाए।
राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। वर्तमान में प्रशासन की निगरानी में तेजी से राहत कार्य जारी है और घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।
हादसे की होगी निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस दुर्घटना की गहन और निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति या संस्था दोषी पाई जाएगी, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए सुरक्षा मानकों की समीक्षा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जाए और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
