Chhattisgarh

Chhattisgarh: CM साय ने जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक रीनू ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

छत्तीसगढ़ राजनीति
Spread the love

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक रीनू ठाकुर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रीनू ठाकुर अपनी कर्त्तव्यपरायणता, सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व तथा मधुर व्यवहार के कारण विभागीय परिवार में विशिष्ट स्थान रखने वाली अधिकारी रहीं।

ये भी पढ़ें: Raipur: NHM कर्मचारियों द्वारा हड़ताल समाप्त करने का निर्णय स्वागतयोग्य- CM विष्णु देव साय

उन्होंने विभागीय दायित्वों का निर्वहन सदैव पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ किया और अपने कार्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय रही है। मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: प्रदेश में नक्सलवाद कर गढ़ेंगे विकास की राह- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय