Chhattisgarh News: बस्तर पण्डुम में बच्चों की कला देखकर काफी खुश हुए अमित शाह

छत्तीसगढ़
Spread the love

Chhattisgarh News: बस्तर पण्डुम 2026 के संभाग स्तरीय समापन समारोह में स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह बच्चों की कला देखकर बेहद प्रसन्न हुए और उन्होंने ताली बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। बच्चों की प्रस्तुति ने पूरे समारोह में सकारात्मक और भावनात्मक माहौल बना दिया।

‘ऐसा जादू है मेरे बस्तर में’ गीत पर बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति

समारोह के दौरान जगदलपुर के हजारों स्कूली बच्चों ने “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” गीत पर सामूहिक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। गीत के भाव, ताल और अनुशासन के साथ बच्चों ने बस्तर की संस्कृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। बच्चों की एकजुटता और आत्मविश्वास ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

Chhattisgarh News: ताली बजाकर अमित शाह ने बढ़ाया बच्चों का हौसला

बच्चों की प्रस्तुति देखकर केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह स्वयं को ताली बजाने से रोक नहीं पाए। उन्होंने खुले मंच से बच्चों की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह की प्रस्तुतियां बस्तर की समृद्ध संस्कृति और उज्ज्वल भविष्य को दर्शाती हैं। बच्चों का आत्मविश्वास और अनुशासन देखकर वे काफी प्रभावित नजर आए।

मलखंभ प्रदर्शन को भी मिली सराहना

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं द्वारा मलखंभ का शानदार प्रदर्शन भी किया गया। इस साहसिक और अनुशासित प्रस्तुति को उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। केंद्रीय गृहमंत्री ने बच्चों की मेहनत, समर्पण और कला की तारीफ करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों ने भी की प्रशंसा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने भी बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। सभी अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करती हैं।

बस्तर की बोली और आधुनिक संगीत का सुंदर मेल

“ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” गीत को हिंदी और हल्बी बोली में रचा गया है। इस गीत में बस्तर की बादल अकादमी के कलाकारों ने अपनी आवाज और संगीत दिया है। दायरा बैंड ने इसे आधुनिक संगीत के साथ नया स्वरूप दिया, जिससे यह गीत युवाओं और बच्चों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।