चैनल, शो, ज्वाइनिंग डेट..निखिल दुबे का सब कुछ कंफर्म

Trending TV

वरिष्ठ पत्रकार निखिल दुबे(Nikhil Dubey) 5 दिनों में अपने पुराने चैनल में एक बार फिर से नज़र आने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक निखिल दुबे 5 फरवरी से ABP न्यूज़ ज्वाइन करने जा रहे हैं। निखिल दुबे, एबीपी में रात 9 बजे के जगविंदर पटियाल के शो Public Interest को लीड करेंगे। इसके पहले निखिल दुबे टीवी9 भारतवर्ष(TV9 Bharatvarsh) बतौर Senior Executive Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

आपको बता दें टीवी9 भारतवर्ष से पहले निखिल दुबे ने जुलाई 2022 में दोबारा इंडिया टीवी का दामन थामा था और बतौर एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इससे पहले टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network) में एडिटर के तौर पर कार्यरत थे।

हिंदी न्यूज चैनल ‘जी न्यूज’ (Zee News) को अलविदा कहने के बाद निखिल दुबे ने ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ (TV Today Network) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की थी। पहले निखिल दुबे नेटवर्क के नए चैनल ‘गुड न्यूज टुडे’ (Good News Today) में बतौर एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) जुड़े थे। लेकिन कुछ महीने में उन्हें आजतक में बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई। निखिल दुबे अपनी दमदार लेखनी, चैनल में नए प्रयोग और शो लॉन्चर के तौर पर जाने जाते हैं। इंडिया टीवी हो, ABP न्यूज हो या फिर कोई दूसरा न्यूज चैनल, निखिल दुबे के शोज आज भी जबर्दस्त TRP बटोर रहे हैं।

निखिल दुबे ‘Zee न्यूज’, ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) में एग्जिक्यूटिव एडिटर की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।  इसके अलावा निखिल दुबे इंडिया टीवी, इंडिया न्यूज, ‘न्यूज नेशन’ में अहम पदों पर रह चुके हैं।

2002 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद निखिल दुबे ने 2003 में ‘सहारा समय’ से अपने करियर की शुरुआत की। ‘सहारा समय’ में निखिल विशेष संवाददाता की भूमिका में थे। इसके बाद उन्होंने 2006 में ‘स्टार न्यूज’ के साथ अपने सफर को आगे बढ़ाया। वहां करीब 4 साल काम काम करने के बाद निखिल दुबे का नया ठिकाना ‘आजतक’ बना। 2010 से 2012 तक निखिल ने ‘आजतक’ में सीनियर प्रोड्यूसर के तौर पर अपनी काबिलियत दर्ज करवाई। 2013 में निखिल दुबे ने बतौर एसोसिएट एडिटर ‘इंडिया टीवी’ ज्वाईन किया। और यहां ‘तलाश’ जैसे कई हिट शोज प्रोड्यूस किए।  ‘इंडिया टीवी’ के बाद निखिल दुबे कुछ वक्त के लिए  ‘न्यूज एक्सप्रेस’ भी गए। फिर निखिल ‘न्यूज24’ होते हुए ‘जी न्यूज’ आ गए और जुलाई 2016 तक रहे।

ख़बरीमीडिया की तरफ से निखिल दुबे को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं ।

READ :  Nikhil kumar Dubey, Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism