Chandra Grahan: कब लगेगा चंद्र ग्रहण, पढ़िए पूरी डिटेल
Chandra Grahan: देशभर में 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। वैदिक पंचांग के मुताबिक 13 मार्च दिन गुरुवार को होलिका दहन है। होली का पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। होली (Holi) के पहले होलिका दहन किया जाता हैहै। हालांकि, भद्रा का साया रहने के चलते होलिका दहन (Holika Dahan) देर रात में किया जाएगा। वहीं, फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan Kab Hai) लगने वाला है। इसके लिए लोगों के मन में कई तरह के प्रश्न आ रहे हैं कि क्या चंद्र ग्रहण होलिका दहन पर लगने वाला है या होली के दिन चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) पड़ेगा? आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं….
ये भी पढे़ंः Holastak: होली तक घर में बिल्कुल न करें ये 5 काम, नहीं तो…!

होलिका दहन शुभ मुहूर्त
ज्योतिष शास्त्र के जानकार बताते हैं कि फाल्गुन पूर्णिमा यानी आज 13 मार्च को भद्रा का साया सुबह 10 बजकर 35 मिनट से लेकर देर रात 11 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। हिंदू धर्म में भद्रा के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। इसके लिए होलिका दहन देर रात 11 बजकर 26 मिनट तक नहीं किया जाएगा। इसके बाद होलिका दहन रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक करने का ही मुहूर्त है। वहीं, होलिका दहन के अगले दिन होली मनाई जाती है। अत: 14 मार्च को होली मनाई जाएगी।
जानिए कब लगेगा सूतक काल
सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन लगता है। वहीं, चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) पूर्णिमा पर लगता है। सूर्य ग्रहण के दिन 12 घंटे पहले सूतक लगता है। वहीं, चंद्र ग्रहण के दिन सूतक 9 घंटे पहले लगता है। हालांकि, सूतक तभी मान्य होता है, जब ग्रहण दिखाई देता है।
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: मनोकामना पूरा होने के लिए शनिवार को इन जगहों पर जलाएं दीपक
कब है चंद्र ग्रहण
ज्योतिषियों के अनुसार साल 2025 का पहला ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा पर लगने जा रहा है। वहीं, फाल्गुन पूर्णिमा 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी। इसके बाद चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत होगी। साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को भारतीय समयानुसार (Chandra Grahan 2025 Time in India) सुबह 09 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 29 मिनट तक लगेगा है। हालांकि यह भारत में यह दिखाई नहीं देगा। इसके लिए सूतक भी मान्य नहीं होगा। इस प्रकार 14 मार्च होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लगेगा।

