शिमला-श्रीनगर से भी ठंडा चंडीगढ़:कोहरे के कारण 7 फ्लाइट रद्द; कल बारिश मुमकिन

पंजाब

Punjab News: पंजाब में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के साथ ही घना कोहरा (Fog) भी आम जीवन को काफी प्रभावित किया हुआ है। पंजाब के कई शहरों में ठंड के कारण तापमान तेजी से गिरता जा रहा है। चंडीगढ़ (Chandigarh) में भी काफी तेजी से तापमान गिरा है। अगले 2 दिन तक तापमान में बढ़ोतरी के भी आसार नहीं है।

ये भी पढ़ेंः लुधियाना: वंदे भारत से दिल्ली जाने वालों के लिए अच्छी खबर

Pic Social Media

रविवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि शिमला का अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री और श्रीनगर का 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक तापमान इसी प्रकार रह सकता है। कल मंगलवार को मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद लोगों को ठंड से थोड़ी राहत देखने को मिल सकती है।

हवाई यातायात प्रभावित

शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Shaheed Bhagat Singh International Airport) से घने कोहरे के कारण से रविवार को सात उड़ाने रद्द कर दी गई। वहीं 10 उड़ाने देरी से रहीं। रद्द होने वाली उड़ानों में चंडीगढ़ -मुंबई, चंडीगढ़- पुणे, चंडीगढ़ -दिल्ली, चंडीगढ़-जयपुर, चंडीगढ़-अहमदाबाद, चंडीगढ़-बेंगलुरु की फ्लाइट थीं। एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली तीन फ्लाइट अपने निर्धारित समय से तकरीबन 2 से 3 घंटे देरी से रवाना हुई। जबकि सात फ्लाइट 20 से 35 मीनट की देरी से उड़ान भरी।

ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक

कोहरे के कारण पंजाब में ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दी। कालका हावड़ा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3 घंटे की देरी से आज सुबह करीब 4:00 बजे पहुंची। वहीं चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 2 घंटे लेट रही। इस ट्रेन के चंडीगढ़ पहुंचने का समय दोपहर करीब 3:30 बजे है। यह ट्रेन 5:30 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा चंडीगढ़ बांद्रा एक्सप्रेस 40 मिनट लेट रही। वहीं बंदे भारत 10 मिनट और कालका न्यू दिल्ली शताब्दी 5 मिनट देरी से चंडीगढ़ पहुंची।

हो सकती है बारिश

पंजाब के मौसम को लेकर नया अपडेट आया है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आने वाले 2-3 दिन तक पंजाब के कुछ स्थानों पर बारिश होने की बात कही है। आई.एम.डी. की भविष्यवाणी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 8 जनवरी से 10 जनवरी तक गर्ज के साथ बारिश होगी।
पंजाब में हवाओं का रूख बदला नजर भी आने लगा है जिसके चलते भीष्ण सर्दी से राहत मिल सकती है। वहीं, जैसे ही बारिश होगी मौसम साफ हो जाएगा और 2 दिनों के बाद पंजाब में अलर्ट भी समाप्त हो जाएगा जिसके चलते धुंध व कोहरे आदि से राहत मिलेगी।