लुधियाना: वंदे भारत से दिल्ली जाने वालों के लिए अच्छी खबर

दिल्ली पंजाब

Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए खुश कर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि लुधियाना (Ludhiana) से दिल्ली जाने के लिए यात्री दो नई वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) की सौगात मिल गई है। शनिवार से दोनों नई वंदे भारत का संचालन शुरू हो गया है। वंदे भारत ट्रेन से सफर करने लिए पहले ही दिन यात्रियों में काफी खुशी दिखाई दी। हालत यह छी कि वंदे भारत में वेटिंग 265 तक पहुंच गई। लुधियाना (Ludhiana) से ही सभी सीटें फुल हो कर वंदे भारत (Vande Bharat Train) दिल्ली के लिए निकली। इससे पहले लुधियाना के यात्रियों के पास दिल्ली जाने के लिए शताब्दी एक्सप्रेस ही एकमात्र ट्रेन थी। अब नई चलाई गई दो वंदे भारत ट्रेन आम यात्रियों के अलावा व्यापारियों के लिए बड़ा विकल्प है।
ये भी पढ़ेंः लुधियाना में नेशनल स्कूल गेम्स शुरू..मंत्री हरजोत बैंस बोले- लोकसभा चुनाव के कारण 1 महीना पहले होंगे एग्जाम

Pic Social Media

रेलवे मंत्रालय (Ministry of Railways) ने दो नई वंदे भारत ट्रेन श्इर(Vande Bharat Train) स रूट पर चलाई हैं। पहली वंदे भारत जम्मू से लुधियाना (Ludhiana) होते हुए दिल्ली तो दूसरी वंदे भारत अमृतसर से लुधियाना होते हुए दिल्ली जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जम्मू से दिल्ली की तरफ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन के चेयर कार में 250 और इकोनामिक क्लास में 15 वेटिंग लिस्ट रही। वहीं, अमृतसर से दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेन में 65 तक वेटिंग लिस्ट थी। इसमें चेयरकार की वेटिंग 60 और इकोनामिक क्लास में वेटिंग 5 थी। वंदे भारत में सफर करने ले लिए पहले ही दिन यात्री काफी खुश दिखे। यात्रियों के परिजन उन्हें प्लेटफॉर्म तक छोड़ने आए।

नई चलाई जा रही दोनों वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) का संचालन हफ्ते में छह दिन किया जाना है। जम्मू से दिल्ली के बीच में चलने वाली वंदे भारत ट्रेन सिर्फ बुधवार को नहीं चलेगी। वहीं, अमृतसर से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन शुक्रवार छोड़कर हफ्ते के सभी दिन चलेगी। इससे पहले भी कटरा से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन हफ्ते में 6 दिन ही चलती है। उस ट्रेन को भी मंगलवार को नहीं चलाया जाता है।

अमृतसर से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) सुबह 10:15 बजे लुधियाना जंक्शन पर पहुंचती है। यह ट्रेन दो मिनट रुकने के बाद यहां से दिल्ली के लिए निकलती है और दोपहर 1:50 पर दिल्ली पहुंचती है। वहीं, जम्मू से दिल्ली की तरफ जाने वाली नई वंदे भारत ट्रेन भी 10:26 पर लुधियाना पहुंचेगी जिसका 2 बजे दिल्ली पहुंचने का निर्धारित समय है। सुबह 10:15 बजे और 10:26 बजे पहुंचेगी लुधियाना