CBSE

CBSE: सीबीएसई के 10 और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर

TOP स्टोरी Trending एजुकेशन दिल्ली NCR
Spread the love

CBSE के 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2025 की कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं (Supplementary Exams) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दिया है। जिन छात्रों (Students) को मुख्य परीक्षा में कुछ विषयों में अंक सुधार की आवश्यकता है, वे इस सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

आपको बता दें कि CBSE द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 15 जुलाई 2025 से शुरू होंगी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। लेकिन कुछ व्यावसायिक और वैकल्पिक विषयों की परीक्षा दो घंटे की होगी।

ये भी पढ़ेंः CBSE Exam: 10वीं में पढ़ने वाले छात्रों-पेरेंट्स के लिए ज़रूरी खबर

पहले दिन होंगे ये विषय शामिल

परीक्षा के पहले दिन प्रमुख शैक्षणिक विषयों (Academic Disciplines) के पेपर होंगे। इनमें अंग्रेज़ी वैकल्पिक, हिंदी वैकल्पिक, उर्दू वैकल्पिक, संस्कृत वैकल्पिक के साथ-साथ इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र जैसे सामाजिक विज्ञान के विषय शामिल हैं। इसके अलावा गणित, भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग ग्राफिक्स जैसे विज्ञान और गणित के विषय भी पहले दिन तय किए गए हैं।

Pic Social Media

सप्लीमेंट्री परीक्षा शेड्यूल (Supplementary Exam Schedule) में व्यवसाय अध्ययन, लेखांकन, कंप्यूटर साइंस, सूचना विज्ञान अभ्यास, गृह विज्ञान जैसे विषयों के साथ-साथ पंजाबी, बंगाली, मणिपुरी, मलयालम, नेपाली, फ्रेंच जैसी क्षेत्रीय भाषाएं भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त रिटेल, आईटी, वेब एप्लिकेशन, मोटर वाहन, पर्यटन, सौंदर्य एवं कल्याण, कृषि, वित्तीय बाजार प्रबंधन जैसे व्यावसायिक और अनुप्रयुक्त विषयों की भी परीक्षा होगी।

ये भी पढ़ेंः July: 1 जुलाई से बदल रहे हैं ये 5 बड़े नियम, जल्दी से नोट कर लीजिए

शेड्यूल चेक करने के लिए स्टेप्स

  • आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर सप्लीमेंट्री परीक्षा शेड्यूल से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने पर कक्षा 10वीं और 12वीं के शेड्यूल को चेक करें।
  • शेड्यूल को डाउनलोड करें और जरूरत पड़ने पर इसका प्रिंटआउट ले लें।