UP के स्कूल पर कोरोना का कहर..38 बच्चे कोरोना पॉजिटिव
त्तर प्रदेश में कोरोना एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। 24 घंटों में 319 नए मामले सामने आए हैं, जो इस साल का एक दिन का सबसे बड़ा उछाल है। इससे सक्रिय मामलों की संख्या 1,192 हो गई है, जो इस साल सबसे ज्यादा है। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की कि वे सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी न करें। नोएडा और गाजियाबाद में बढ़ते केस के मद्देनजर मास्क पहनने के निर्देश आ रहे हैं।
इस बीच उत्तर प्रदेश में, लखीमपुर खीरी जिले में 38 स्कूली छात्रा कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। दो हफ्ते पहले आए केस के बाद स्कूल को क्वारंटाइन सेंटर में बदल दिया गया है। IANS की रिपोर्ट के अनुसार, यह एक जिले में एक दिन के भीतर दर्ज किए गए नए COVID मामलों की सबसे अधिक संख्या है।
