मौत के ‘तेल’ से बचके ! हर साल 20 लाख लोगों की होती है मौत  

घी-तेल खाना सेहत के लिए जरूरी माना जता है क्योंकि इससे हमारे शरीर को कई सारे विटामिन मिलते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है कि सभी प्रकार के तेल हमारे शरीर को फायदा ही पहुंचाते हैं. बाजार में कम कीमत में बिक रहे रिफाइंड ऑयल (Refined Oil) में कई ऐसे केमिकल मिले होते हैं, जो धीरे-धीरे हमारे शरीर को कमजोर करते चले जाते हैं.

Continue Reading

18 बच्चों की जान लेने वाले नोएडा के इस ‘कफ़ सिरप’ से बचके

नोएडा की मैरियन बायोटेक कंपनी के कफ़ सिरप(Cough Syrup) को लेकर सनसनीखेज़ खुलासा सामने आया है। कंपनी EMENOX की तरफ से कफ सीरप DOK-1 MAX में डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल केमिकल मिलाया जा रहा था। यह केमिकल भारत समेत कई देशों में बैन है। इसे सीरप को स्ट्रांग और टेस्टी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। चंडीगढ़ लैब से आई सीरप के सैंपल की रिपोर्ट में इस रिपोर्ट का खुलासा हुआ है। अलग-अलग जांच में सीरप के 22 सैंपल फेल हुए हैं।

Continue Reading

ख़तरनाक H3N2 वायरस से बच्चों-बुजुर्गों को कैसे बचाएं ?

भारत में तेजी से H3N2 वायरस पैर पसारने लगा है. इस वायरस से अबतक हरियाणा और कर्नाटक दोनों ही राज्यों से एक व्यक्ति की जान जा चुकी है। ऐसे में इस नए वायरस का डर तो फैल ही रहा है साथ ही यह चिंता भी कि इससे किस तरह बचकर रहा जाए। ये वायरस बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी ख़तरनाक माना जा रहा है। यह एक तरह का इंफ्लुएंजा इंफेक्शन है. वहीं, इस वायरस के लक्षण कुछ-कुछ कोविड-19 की तरह ही हैं। वायरोलॉजिस्ट का कहना है कि वायु प्रदूषण से यह वायरस और भी तेज़ी से फ़ैल सकता है.

Continue Reading

होली पर रहें सावधान! लापरवाही डाल सकती है खतरे में जान !

देशभर में मौसम बदल रहा है. इसके चलते लोगों में बुखार, सर्दी-जुखाम के मामले में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है…कुछ ही दिनों बाद होली है। जाहिर है लोग बाहर निकलेंगे..मौज मस्ती करेंगे। रेन डांस भी होगा। ऐसे में बुखार, सर्दी, खांसी के केस बढ़ने की पूरी संभावना है। और जब गले में खराश, बुखार, सर्दी हो तो ज्यादातर लोग बिना डॉक्टरी सलाह के तुरंत एंटीबायोटिक का सेवन कर डालते हैं जो कि गलत है। जिसे लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यानी IMA ने एडवाइजरी जारी की।

Continue Reading

आपकी छोटी सी मदद किसी की जान बचा सकता है

ये कोई खबर नहीं है..बल्कि ये मदद की अपील है…41 वर्ष की डिंपल को पहले कोरोना हुआ और उसके बाद Lungs में दिक्कत आ गई। जब उनके पति डॉक्टर के पास लेकर गए तो टेस्ट के बाद डॉक्टर ने Lungs ट्रांसप्लांट करने की बात कही। जिसका खर्च 45 लाख रुपए है।

Continue Reading