Another tragic incident at Amrapali Golf Homes, Uttar Pradesh: Woman dies after falling from balcony

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दर्दनाक हादसा, बालकनी में गई महिला तभी..!

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में एक अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टावर A-6 की बालकनी से गिरने के कारण एक महिला की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इस घटना का सबसे आश्चर्यजनक एवं चिंताजनक पहलू यह है कि समाचार लिखे जाने तक महिला के परिवार का कोई सदस्य सामने नहीं आया है। घटना के कारणों एवं परिस्थितियों का खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

यह हादसा एक बार फिर सोसाइटी में सुरक्षा, आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था तथा संवेदनशील मामलों के प्रबंधन को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर शोक एवं चिंता का माहौल है!