आइसक्रीम खाने से 3 बच्चों की मौत..दर्दनाक ख़बर

क्या आप कभी सोच सकते हैं कि सिर्फ कुल्फी खाने से तीन बच्चों की मौत हो जाएगी। लेकिन ये सच है। राजस्थान के नागौर तीन बच्चों की जान नकली-जहरीली आइसक्रीम खाने से हो गई। मरने वाले बच्चों में 13 साल की सरिता, 7 साल का रूपाराम और 4 साल की लक्ष्मी शामिल है। यह राजस्थान के नागौर की घटना है। शुरुआत में मौत की वजह लू बताई गई, बाद में पता चला कि बच्चों की जान नकली-जहरीली आइसक्रीम खाने से हुई थी।

Continue Reading

AIIMS जाना..लेकिन इस फर्जी ‘डॉक्टर’ के चक्कर में मत फंसना!

देश की राजधानी दिल्ली के AIIMS(  All India Institute of medical sciences) से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। यहां मरीजों के तीमारदारों से इलाज के नाम पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने एम्स में फर्जी डॉक्टर बनकर घूम रही आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि महिला इलाज के बहाने लोगों से मोटी रकम ऐंठ रही थी. दक्षिण जिला के हौजखास थाना पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है. महिला ने उत्तराखंड के एक शख्स से बेटी के इलाज के बदले 96 हजार रुपये लिए थे. उसके बाद वह गायब हो गई थी. पीड़ित परिवार ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया.

Continue Reading

ये 8 टिप्स अपनाओ..गर्मियों में भी ग्लोइंग स्किन पाओ!

गर्मियों का मौसम चल रहा है. इस मौसम में धूप और मिट्टी स्किन को बहुत नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में इस मौसम में त्वचा के विशेष देखभाल की जरूरत होती है. आने वाले कुछ दिनों में तेज धूप और उमस के साथ भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं. गर्मी के मौसम में स्किन हेल्दी और खूबसूरत बनाने के लिए स्किन केयर करना बहुत जरूरी होता है।

Continue Reading

नोएडा में इस सोसायटी के 6 बच्चों को कोरोना.. 2 लोगों की मौत

नोएडा में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। 24 घंटे में 107 नए कोरोना मरीज सामने आए। एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हो गई। आठ दिन में यह दूसरी मौत है। मरने वालों का आंकड़ा 493 हो गया है। 24 घंटे में 143 मरीज ठीक भी हुए। सक्रिय मामले 700 पहुंच गए है। 27 मरीज अस्पताल में भर्ती है। इससे पहले 18 अप्रैल को एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

Continue Reading

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कोरोना की रफ्तार..इतने बच्चे बीमार

देशभर में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ते ही सख्तियों का दौर शुरू हो गया। अब नोएडा के मॉल और मल्टीप्लेक्स में बिना मास्क प्रवेश नहीं मिलेगा। जिला प्रशासन ने गुरुवार को दिशा-निर्देश जारी किए। नोएडा में 24 घंटे में रिकार्ड 197 नए कोरोना के मरीज सामने आए है। वहीं 151 मरीज ठीक हुए। 750 सक्रिय मामले है। जिनमें से 27 मरीजों का इलाज अस्पतालों में किया जा रहा है। बाकी मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन है। इन सभी की ट्रैवल हिस्ट्री पर काम किया जा रहा है।

Continue Reading