केवल एक बार खरीदें ये स्मार्टफोन, 7 साल तक मिलेगा अपडेट

बिजनेस

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

एंड्रॉइड फोन्स की लाइफ बहुत ही कम होती है, एक दो साल में ही स्मार्ट फोन भी हैंग होने लग जाते हैं. ऐसा आमतौर में इसलिए भी होता है क्योकि OS अपडेट मिलना इन्हें बंद हो जाता है. अपडेट खत्म होने के बाद ही सॉफ्टवेयर में कुछ न कुछ इश्यू आने ही लग जाते हैं और स्मार्टफोन का प्रोसेस स्लो हो जाता है. लेकिन कई कंपनियों ने अपने कुछ प्रीमियम स्मार्टफोन में 7 साल तक अपडेट दिया है. इन स्मार्टफोन्स में 7 सालों तक ओएस अपडेट भी मिलता है. साथ ही ये नए फीचर्स से लैस रहेगा.
जानिए इस लिस्ट में कौन-कौन से स्मार्टफोन शामिल हैं:

Oppo Find सीरीज: कंपनी की सॉफ्टवेयर पॉलिसी में ये दावा किया गया है कि OPPO Find सीरीज स्मार्टफोन में 4 साल तक OS अपडेट्स और पांच वर्षों तक सिक्योरिटी पैचेज दिए जाएंगे। ओल्ड स्मार्टफोन को 3 वर्षों तक OS अपडेट्स और 5 सालों तक सिक्योरिटी पैचेज भी दिए जाएंगे।

Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro: Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro को 4 वर्ष तक OS अपडेट्स और 5 साल तक सिक्योरिटी पैचेज दिए जाएंगे। साथ ही, मिड रेंज सेगमेंट के स्मार्टफोन को तीन साल तक OS अपडेट्स भी दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: महज इतने रुपयों में खरीदें बड़ी स्क्रीन वाले Smart Tv, घर बैठे लें पिक्चर हॉल वाला मजा

Pixel 8 सीरीज: गूगल के पिक्सल 8 को कुछ ही दिनों पहले लॉन्च किया गया है। वहीं ये भी वादा किया गया है कि 7 सालों तक अपडेट दिया जाएगा। ऐसे में कभी यूजर को ये एहसास ही नहीं होगा कि उसका स्मार्टफोन पुराना भी हो गया है।

Galaxy S23 सीरीज: Samsung एकमात्र ऐसी अकेली कंपनी नहीं है जो कुल 4 वर्षों तक मुख्य ओएस अपडेट्स को दे रही है। लेकिन ये पहली ऐसी कंपनी जरूर बन चुकी है।

Read: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi