केवल 49 रूपये का बर्गर, जरूर करें ट्राई

Trending खाना खजाना

बर्गर खाने के सौंखीन हैं और हफ्ते में इसे एक दिन जरूर खाते हैं, तो आज की ये खबर सारे बर्गर लवर्स के लिए ही है। वहीं, आज हम आपको ऐसे बर्गर के बारे में बताने जा रहे हैं जो महज आपको 49 रूपये का मिल जाएगा। टेस्ट में भी बेस्ट है और बजट फ्रेंडली भी है। ये बर्गर आपको मऊ में खाने को मिलेगा।

दरअसल, द बर्गर कंपनी का हाल ही में एक रेस्टोरेंट मऊ जिले के गाजीपुर तिराहे पर खुला है। ये बर्गर आपको मात्र 49 रुपए का मिल जाएगा। इसे खाने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं।

द बर्गर कंपनी के स्टोर मैनेजर अभिषेक जायसवाल हैं। इनका कहना है कि आपको यहां 49 रुपए से लेकर के 179 रुपए तक का बर्गर अलग अलग रेंज में मिल जाएगा। नॉन वेज के सौखीन हैं तो चिकन बर्गर ( Chicken Burger) भी अवलेबल है। जबकि रेस्टोरेंट पर पॉकेट पिज्जा और कई तरह के बर्गर भी अवलेबल हैं।

स्टोर के मैनेजर का कहना है कि उनके यहां वेज और नॉन वेज के अलग अलग शेफ हैं और जो कि काफी स्किल्ड हैं। आपको यहां दोनों तरह के बर्गर खाने को मिल जाएंगे।