BSEB Toppers: टॉपर छात्रों को CM नीतीश कुमार ने दिया बड़ा तोहफा, अब मिलेगा डबल इनाम
BSEB Toppers: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टॉप करने वाले छात्रों को बड़ा तोहफा दे दिया है। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड (Bihar Board) के 12 वीं का रिजल्ट आ गया है। कक्षा 10वीं के छात्रों का भी रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल हाई स्कूल (High School) की परीक्षा में शामिल हुए छात्र बिहार बोर्ड (Bihar Board) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हर साल की तरह इस साल भी हाई स्कूल की परीक्षा में परचम लहराने वाले छात्रों को इनाम दिया जाएगा।
ये भी पढे़ंः Bihar News: बिहार में बिना परीक्षा 15 हज़ार होम गार्ड के जवानों की होगी भर्ती..ये रहा पूरा प्रोसेस

इस बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के नेतृत्व वाली बिहार सरकार (Bihar Government) ने साल 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी दे दी है। पिछले साल टॉपर्स को जो पुरस्कार राशि दी जाती थी, इस बार उस राशि में दोगुनी वृद्धि कर दी गई है। अब 10वीं बोर्ड के टॉपर्स को एक नई और बढ़ी हुई पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस बार, जो छात्र प्रथम स्थान पर आएंगे, उन्हें 2 लाख रुपये मिलेंगे, साथ ही उन्हें लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल भी नीतीश सरकार देगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
बिहार बोर्ड के टॉपर्स को मिलेगा अब इतना प्राइज
आपको बता दें कि दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जो पिछले साल मात्र 75,000 रुपये थी। वहीं तीसरे स्थान पर आने वाले छात्रों को 1 लाख रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही चौथे से लेकर दसवें स्थान तक के छात्रों को 30,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
ये भी पढे़ंः Bihar News: लक्ष्य पूरा करने के लिए वाणिज्य कर विभाग ने झोंकी पूरी ताकत
पहला स्थान: 1 लाख की जगह अब 2 लाख
दूसरा स्थान: 75,000 से बढ़ाकर 1.5 लाख
तीसरा स्थान: 50,000 से बढ़ाकर 1 लाख
चौथा से दसवां स्थान: 10,000 से बढ़ाकर ₹20,000
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा (Bihar Board Matric Exam) में कुल 15 लाख से अधिक छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा दी है। बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में कुल 1289294 पास हुए हैं। कुल 82.11% परीक्षार्थी पास घोषित किए गए हैं। आपको बता दें कि बिहार मैट्रिक परीक्षा में समस्तीपुर की साक्षी कुमारी टॉपर बनी हैं। साथ ही भोजपुर के रंजन और डेहरी की अंशु कुमारी टॉपर बने हैं। बिहार 10वीं परीक्षा के नतीजे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर, बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के मंत्री सुनील कुमार, शिक्षा विभाग बिहार के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ की उपस्थिति में जारी किए गए।
जानिए कैसे देंखें अपना रिजल्ट
बिहार मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर जाना होगा।
इसके होमपेज पर Bihar Board 10th Result 2025 का लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
इसके बाद आप स्क्रीन पर एक न्यू विंडो ओपन होगी वहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि भरें।
ये डिटेल्स डालने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
अब आपको स्क्रीन पर अपना रिजल्ट दिख जाएगा।
इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
