4 जून 400 पार..जौनपुर मछली शहर से बीपी सरोज फिर एक बार

Trending

रामभुवन सिंह, पीयूष सिंह, वरिष्ठ पत्रकार

देशभर में लोकसभा चुनाव की धूम है। ऐसे में यूपी के जौनपुर जिले पर भी देश की नज़र है। जौनपुर में भी मछली शहर वो सीट है जहां से बीपी सरोज ने महज 182 सीटों से विरोधी को पछाड़ते हुए जीत हासिल की थी। बीपी सरोज यहां से सांसद हैं। उत्तर प्रदेश के मछली शहर (सु) 74 से भाजपा के सांसद बीपी सरोज पर भरोसा जताते हुए बीजेपी आलाकमान ने एक बार फिर यहां से टिकट दिया हैा

अपने कार्य को लेकर आश्वस्त बीपी सरोज का दावा है कि देश में विकास की गंगा घर-घर और जन-जन तक बह रही है। लोग चाहते हैं कि मोदीजी ही अगली बार पीएम बनें। इसलिए उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर उनकी जीत होगी और देश में यह आंकड़ा 400 पार करेगा। चुनावी सरगर्मी के बीच बीपी सरोज ने दिनांक टाइम्स के वरिष्ठ पत्रकार रामभुवन सिंह और पीयूष सिंह से खास बातचीत की। प्रस्तुत है बातचीत के प्रमुख अंश :

सवाल: मोद जी के निर्वाचन क्षेत्र के बेहद करीब जौनपुर मछली शहर से पिछली बार आपने महज 182 सीटों से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया था। इस बार का जीत का अंतर क्या होगा?

जवाब: सबसे पहले मैं आपलोगों को धन्यवाद देना चाहूंगा। और ये बताना चाहूंगा कि पिछले 3 वर्षों में कुल 5000 करोड़ का का विकास का काम हुआ है। कोरोना काल के 2 वर्षों में अपना वेतन भी हमने दिया है। साथ ही पीडब्ल्यूडी द्वारा 56 रोड निर्माण कार्य पर लगभग 250 करोड़ खर्च हुआ। जिसमें 3 एनएच हाईवे के 3000 करोड़ शामिल है। डोभी रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण में लगभग 12 करोड़ खर्च हुआ। मोदी जी के अथक प्रयास से 500 वर्षों बाद राम मंदिर का निर्माण हो सका।

सवाल: विकसित भारत की संकल्प यात्रा आप जिस क्षेत्र से सांसद रहे और आगे उम्मीद करते हैं कि आप सांसद बने।  हमारी शुभकामानएं आप केसाथ में है सतहरिया से लेकर पिंडरा तक ये विधानसभाएं पूरा औद्योगिक क्षेत्र में आती हैं। लेकिन  केराकत विधानसभा में एक गैप है, शून्य है। आप इस औद्योगिक क्षेत्र में विकास करने की क्या योजना बना रहे हैं?

जवाब: अमूल्या करखियांव पिण्ड्रा वाराणसी के प्रोजेक्ट के साथ साथ क्षेत्र में और भी कई उद्योग लगाए जाएंगे। एनएच 233 पर 4 लेन रोड जो काफी समय से मुआवजे के नाते लंबित रहा उसे जल्द ही पूरा हो जाएगा। लोगों को अच्छा खासा मुआवजा भी दिलाया जाएगा। जो वाराणसी और आजमगढ़ राजमार्ग पर दानगंज कंजहित बाजार तक लगभग 19 किमी का निर्माण अधूरा है, वो सब पूरा किया जाएगा।

सवाल: रूपाला (गुजरात के एक मंत्री)के विवादित बयान पर राजपूतों के आक्रोश का राजस्थान से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक चुनाव पर असर पड़ेगा?

जवाब: ये उनका व्यक्तिगत बयान है, मैं समझता हूं कि उनको ऐसे बयान उनको नहीं देना चाहिए। मैं ऐसे बयान देने वालों की निंदा करता हूं। उत्तर प्रदेश में राजपूतों का मत योगी जी और मोदी जी के पक्ष में जा रहा है। यहां पर राजपूतों की कोई नाराजगी नहीं है। मैं समझता हूं की सभी जाति लोग भाई-भाई हैं और देश को आगे ले जाने के लिए आपसे में मिलजुल कर रहना चाहिए। तभी देश की तरक्की संभव है।

सवाल: एक नारा है एक बार मोदी सरकार, इस बार 400 पार..आपकी क्या राय है.. क्या यह सच होता नजर आ रहा है?

जवाब: मोदी जी जो कहते हैं, वो करते हैं। इससे यह साबित होता है कि मोदी की ‘गारंटी’ शब्द वास्तव में सच होता नजर आ रहा है। राष्ट्रवाद और परिवारवाद के बीच से होते हुए 400 पार का नारा ठीक है और मुहिम धीमी नहीं पड़ी है। देश की जनता राष्ट्रवाद को पूरा समर्थन देते हुए और जन जन का विकास घर तक पहुंचना..इसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इससे यह लगता है यह नारा सही है। 

सवाल: धारा 370, 35ए समाप्त हुआ, तीन तलाक पर प्रतिबंध एवं राम मंदिर बन गया है। अब आगे क्या योजनाएं होंगी?

जवाब: काशी कॉरीडोर, उज्जैन कारीडोर, राम मंदिर के साथ अब मथुरा की बारी है। मोदी जी की गारंटी और एनआरसी, संविधान में रूढ़िवादी धाराओं में परिवर्तन, खत्म कराना, जनसंख्या नियंत्रण और 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना मुख्य लक्ष्य है। जो अभी विकासशील की श्रेणी में आता है।

बीपी सरोज जी लोकसभा चुनाव के लिए हमारी तरफ से आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।