Bihar Weather: बिहार में बारिश को लेकर इन जिलों में हाई अलर्ट

बिहार

Bihar Weather: बिहार में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। बिहार (Bihar) के कई जिलों के मौसम का मिजाज बदला है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है कि अगले कुछ दिनों तक के लिए प्रदेश में मौसम खराब रहने वाला है। राजधानी पटना (Patana) में सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक कल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सिस्टम बना हुआ है। जानिए बिहार का मौसम इस चक्रवाती सिस्टम के कारण कितना बदलेगा..
ये भी पढ़ेंः बिहार के पूर्व CM जीतन राम मांझी ने शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दे दिया

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः बिहार यूपी वालों के लिए गुड न्यूज़..इन शहरों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत

कल हो सकती है हल्की बारिश

राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है। शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री अधिक 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में मौसम व तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सिस्टम बना हुआ है। इसके अगले एक दो दिनों में चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इस दौरान आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु आदि क्षेत्रों में 80 से 90 किमी प्रति घंटा से हवा चल सकती है। मंगलवार को पटना व आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

सीमांचल में 6 व 7 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना

सीमांचल क्षेत्र में भी मौसम में लगातार बदलाब देखा जा रहा है। पूर्णिया जिले में मौसम अब करवट ले रहा है। बंगाल की खाड़ी में जोर पकड़ रहे चक्रवाती साइक्लोन और पश्चिमी विक्षोभ का संयुक्त प्रभाव को साफ तौर पर असर दिखाई दिया। लेकिन, मौसम विभाग की मानें तो यह तूफान शनिवार को उड़ीसा की ओर है। मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया है कि तूफान का असर जिले में 6 व 7 दिसंबर को पूर्ण रूप से देखने को मिल सकता है। जिले में छह व सात दिसंबर को आसमान में बादल छाये रहने के साथ-साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान 20 से 25 किलो मीटर की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।
बारिश होते ही न्यूनतम तापमान में करीब 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक पूर्णिया व इसके आस-पास के जिले में बादल छाये रहने की संभावना है और सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर के कुहासा या धुंध छायी रह सकती है।

भागलपुर के आसमान में बादलों की आवाजाही से ठंडक हुई कम

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवातीय सिस्टम के असर से भागलपुर जिले में आसमान में बादल मंडराते रहेगें। बादल छाये रहने से दोपहर के समय उमस का अहसास हुआ। रात को भी ठंडक में कमी आयी है। दिन में अधिकांश समय आसमान में बादल छाये रहे। वहीं, धुंध का भी असर रहा। सुबह के समय तापमान में आंशिक वृद्धि भी हुई। दोपहर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा।

बिहार का पूर्णिया शहर देश का सबसे प्रदूषित

वहीं प्रदूषण की बात करें तो यह शहर सबसे ज्यादा प्रदूषण की मार झेल रहा है। शनिवार को बिहार का पूर्णिया (Purnia) शहर देश का सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। शनिवार को पूर्णिया शहर का एक्यूआइ (Bihar AQI Report) 413 रहा। इसके साथ ही पटना शहर के प्रदूषण स्तर (Pollution Level) में सुधार दर्ज किया गया। शहर का एक्यूआइ 246 रहा। पिछले कुछ सप्ताह के मुकाबले शनिवार को पटना की वायु गुणवत्ता में काफी सुधार दर्ज किया गया। जानकारों का मानना है कि पिछले दो दिनों से शहर में हल्की वर्षा की स्थिति बनी हुई थी। शहर की कई जगहों पर बूंदा बांदी होने से शहर की वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार दर्ज किया गया है।

बिहार के आठ सबसे प्रदूषित शहरों की एक्यूआइ रिपोर्ट-

पूर्णिया-413

कटिहार-385

सहरसा-372

भागलपुर-368

बेगूसराय-338

अररिया-307

मोतीहारी-265

पटना-246

READ: Bihar-Weather News-IMD_Bihar Weather–khabrimedia, Top news-Latest News- Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi