Bihar

Bihar News: शिक्षकों का काम सिर्फ सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे की नौकरी नहीः अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ

बिहार राजनीति
Spread the love

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने नवादा जिला में अल्पसंख्यक स्कूलों का किया निरीक्षण

Bihar News: शिक्षकों का काम अन्य सरकारी कार्यों से एकदम अलग है। यह सिर्फ सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक की नौकरी नहीं है। यह छात्रों को पढ़ाने यानी आने वाली पीढ़ियों का कॉरियर बनाने का बेहद ही महत्वपूर्ण दायित्व है। इस दायित्व को सभी शिक्षकों को पूरी मेहनत और लगन से अपने दायित्व का निर्वहन करें। ये बातें शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने कही। वे रविवार को नवादा जिला के अकबरपुर प्रखंड स्थित अल्पसंख्यक समुदाय के स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने शिक्षकों की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया। मौके पर शिक्षकों की समस्याएं भी सुनी और उनके जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया।

ये भी पढ़ें: Bihar News: 2025 से 2030 में 1 करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य

स्कूल में शिक्षकों के साथ बेंच पर बैठकर अपर मुख्य सचिव ने शिक्षकों के साथ संवाद किया। ट्रांसफर मामले पर कहा कि सभी शिक्षकों को उनकी इच्छा के अनुसार स्थान मिला है। कुछ शिक्षकों ने इसे लेकर अपनी समस्या बताई, तो उन्होंने कहा कि आवेदन कर दें, इन मामलों पर विचार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Patna: जिले में हिट एंड रन मामले में 427 पीड़ितों को मिला मुआवजा

अपर मुख्य नवादा से लौटने के दौरान बख्तियारपुर मोड़ के पास एनएच के किनारे स्थित ढाबा पर रुके और अपने हाथ से चाय बनाई। साथ ही दुकानवाले के साथ लिट्टी भी सेंकी और इसका लुफ्त उठाने के बाद पटना की तरफ लौटे। अपर मुख्य सचिव ने नवादा के अकबरपुर प्रखंड में अल्पसंख्यक स्कूलों के आसपास मौजूद कुछ मदरसा में भी शैक्षणिक कार्यों का मुआयना किया। गौरतलब है कि अल्पसंख्यक स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी होती है, रविवार को इनमें आमदिनों की तरह ही शैक्षणिक गतिविधि जारी रहती है।