Bihar

Bihar News: ब्रजेश मेहरोत्रा और प्रकाश कुमार की नई पारी..नीतीश सरकार में सूचना आयुक्त बने

बिहार
Spread the love

Bihar में ब्रजेश मेहरोत्रा और प्रकाश कुमार ने नई पारी की शुरुआत की है।

Bihar News: बिहार में ब्रजेश मेहरोत्रा (Brajesh Mehrotra) और प्रकाश कुमार (Prakash Kumar) ने नई पारी की शुरुआत की है। राज्य सरकार द्वारा नियुक्त दोनों सूचना आयुक्त को आज राजभवन में राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर (Governor Vishwanath Arlekar) ने शपथ दिलाई। राज्य के पूर्व मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने सबसे पहले शपथ लिया। उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के दिग्गज रहे प्रकाश कुमार ने शपथ लिया। राज्य सरकार ने दोनों को सूचना आयुक्त के पद पर 3 साल के लिए नियुक्त किया है। राज्यपाल ने दोनों को शपथ दिलाई है। दोनों नीतीश सरकार (Nitish government) के सूचना आयुक्त बन गए हैं।
ये भी पढ़ेः Bihar News: Nitish कैबिनेट के 46 बड़े फैसले..बिहार की जनता खुश

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शपथ ग्रहण के बाद सूचना आयुक्त प्रकाश कुमार (Prakash Kumar) ने कहा कि सूचना के अधिकारों को सशक्त बनाना उनका लक्ष्य है। आरटीई एक बड़ी शक्ति है, इसे आम लोगों तक जानकारी के लिए पहुंचना है। सूचना से जुड़ी हर एक जानकारी में पारदर्शिता रहे, इस पर काम करूंगा।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में जो अनुभव मिला वह अलग है। और अब सूचना आयुक्त बनने के बाद नियमानुसार जो भी कार्य होंगे, उसे पूरा करूंगा।

ये भी पढ़ेः Bihar: भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य- Lalan Singh

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने 3 सितंबर को पुराने सचिवालय में बैठक की थी। इसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। बीस मिनट तक बैठक चली थी। बिहार के सूचना आयोग में खाली दो पद को लेकर चर्चा हुई थी।