Bihar News: JP की जन्मभूमि सारण से देखिए आजतक का हेलिकॉप्टर शॉट

चुनाव 2024 बिहार राजनीति

AajTak Saran News: लोकनायक जय प्रकाश नारायण (Jai Prakash Narayan) की जन्मभूमि और आरजेडी का गढ़ सारण सीट बिहार और देश की राजनीति में बहुत मायने रखती है। यहां लालू प्रसाद यादव ने चार बार जीत दर्ज की है जबकि उनकी पार्टी के हीरा लाल राय भी यहां से सांसद रह चुके हैं।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः UP के बलिया से किसका होगा राजतिलक..देखिए आजतक का हेलिकॉप्टर शॉट


हालांकि 2014 से यहां लगातार बीजेपी (BJP) जीत दर्ज कर रही है। बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी ने लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी दोनों को हराया है।

जंगलों से घिरे इस जगह पर घूमने वाले हिरण (सारंग) और वन (अरण्य) के कारण इसे सारंग अरण्य कहा जाता था। जिसे बाद में बदलकर सारण हो गया। इसके नाम को लेकर यह भी कहा जाता है कि सम्राट अशोक के शाषण काल में यहां लगाए गए धम्म स्तंभों को शरण कहा जाता था। यही शरण बाद में सारण कहलाने लगे।

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर सारण में भी धूम है। जनता लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए बेताब है।
आजतक की टीम सीनियर एंकर अंजना ओम कश्यप (Anchor Anjana Om Kashyap) के साथ सारण की जनता का मिजाज जानने के लिए सारण पहुंची। सारण में आजतक का मंच तैयार था और जनता के सवालों का जवाब देने के लिए मौजूद थे पार्टियों के प्रवक्ता।
इस बार यहां मुख्य मुकाबला वर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य से है।

ये भी पढ़ेंः Prayagraj में BJP की हैट्रिक या कांग्रेस मारेगी बाज़ी? देखिए आजतक का हेलिकॉप्टर शॉट

वर्तमान में यहां बीजेपी (BJP) के सांसद हैं तो पहला सवाल सीधे बीजेपी प्रवक्ता से हुआ तो जवाब आया कि अनेकों योजनाएं सांसद राजीव प्रताप रूडी यहां चलाकर विकास कार्य कर रहे हैं इस बार भी सारण चुनाव में विकास मुद्दा है। उन्होंने कहा कि आप पटना जाइए, वहां भी गैस पाइप लाइनों से नहीं पहुंचाई जा रही है लेकिन सारण की जनता गैस पाइप लाइन का उपयोग कर रही है। राजीव प्रताप रूडी पहले भी लालू परिवार के खिलाफ चुनाव लड़ते आए हैं। उन्होंने लालू को हराया है तो रोहिणी को भी हराएंगे।
उन्होंने कहा कि सारण की जनता रोहिणी जो को वोट दे तो चुनाव के बाद रोहिणी जी कहां मिलेगी उनका तो यहां कोई स्थायी पता नही हैं।

आरजेडी (RJD) के प्रवक्ता ने कहा कि सही बात यह है कि राजीव प्रताप रूडी ने कभी लालू प्रसाद को नहीं हराया। सामने कोई न कोई दूसरा प्रत्याशी था, लालू यादव नहीं थे।
राजीव जी जब मंत्री बने थे तो वादा किए थे कि बिहार में स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी खोलेंगे उनका मंत्री पद भी चला गया लेकिन वह आजतक स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी नहीं खोल पाए हैं। उन्होंने बोला था कि हर जिले में स्किल डेवलपमेंट सेंटर होगा लेकिन आजतक नहीं खुल पाया है। उनको लग रहा है कि हार हमारे सामने हैं।

JDU प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी के साथ हमारा अच्छा गठबंधन है। पिछली बार जब चुनाव हुआ था तो बिहार की जनता 40 में 39 सीट जिताई थी। रोहिणी जी के पास जीतने की चुनौती नहीं जमानत बचाने की चुनौती है। आगे उन्होंने कहा कि राजद में परिवारवाद चरम पर है, क्या कार्यकर्ता दरी बिछाएंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इस बार बिहार का चुनाव 17 महीना बनाम 17 साल है। 17 महीना में महागठबंधन की सरकार ने साबित किया है कि महागठबंधन ही तरक्की के रास्ते पर बिहार को लेकर जा सकता है। नीतीश जी चले गए तो हम लोग स्वतंत्र हो गए। अब नीतीश जी मोदी जी को 400 के बदले 4000 के पार पहुंचा देंगे। अब पता नहीं वो रसिया का चाइना का हर जगह का संसद सीट मोदी जी को देने जा रहे हैं।

सारण और इसकी सियासत

गंगा, गंडक और घाघरा नदी से घिरा सारण जिला भारत में मानव के रहने वाले सबसे पुराने शहरों में से एक है। भोजपुरी यहां की भाषा है। सोनपुर मेला, चिरांद पुरातत्व स्थल यहां की पहचान हैं। मढौरा का चीनी मील और मर्टन मील बिहार के पुराने उद्योगों के प्रतीक थे। रेल के पहिए का कारखाना, डीजल रेल इंजन लोकोमोटिव कारखाना, सारण इंजीनियरिंग, रेल कोच फैक्ट्री भी यहां है। हालांकि शिक्षा और रोजगार के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन यहां के लोगों की बड़ी समस्या है।
2008 में सारण नाम से इस सीट का परिसीमन हुआ था। लोकसभा चुनाव 2009 में भी लालू यादव यहां से जीते। चारा घोटाले में सजा हो जाने के बाद लालू के चुनाव लड़ने पर रोक लग गई और 2014 में राबड़ी देवी इस सीट से चुनाव लड़ीं। मोदी लहर में आरजेडी के सारे समीकरण फेल हो गए और चुनाव जीतकर फिर राजीव प्रताप रुडी संसद पहुंचे थे।

2019 का परिणाम

इस चुनाव में बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी ने जीत हासिल करते हुए 4,99,342 वोट पाए थे तो वहीं दूसरे नंबर पर आरजेडी की चंद्रिका राय को 3,60,913 वोट मिले थे

2014 का परिणाम

2014 में सारण सीट से बीजेपी के उम्मीदवार राजीव प्रताप रुडी जीत दर्ज की थी। रुडी ने लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी को हराया था। इस चुनाव में राजीव प्रताप रुडी को 3,55,120 वोट मिले थे जबकि राबड़ी देवी को 3,14,172 वोट मिले थे।