Bihar

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार को मिले नोबेल पुरस्कार: संजय झा

बिहार
Spread the love

Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार को एक बार फिर नोबेल पुरस्कार देने की मांग उठी है।

Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को एक बार फिर नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) देने की मांग उठी है। यह मांग जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा (Sanjay Jha) की ओर से की गई है। समस्तीपुर में जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए संजय झा ने सीएम नीतीश कुमार के महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) में योगदान के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार देने की मांग की। उनका कहना है कि सीएम नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में जो अभूतपूर्व काम किया है, उसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार या उससे भी बड़ा सम्मान मिलना चाहिए।
ये भी पढ़ेः Bihar News: बिहार को मिला प्रतिष्ठित ‘इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024’ का सम्मान

Pic Social Media

आपको बता दें कि संजय झा (Sanjay Jha) ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए जितना काम हुआ है, वह अविस्मरणीय है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 20 साल पहले बिहार के गांवों में लड़कियों को साइकिल चलाते हुए देखना दुर्लभ था, लेकिन अब यह सामान्य हो गया है, जो कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की दूरदर्शिता का परिणाम है।

इससे पहले भी की गई है मांग

यह पहली बार नहीं है जब जदयू नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के लिए नोबेल पुरस्कार की मांग की है। इससे पहले जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने मुख्यमंत्री को जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए नोबेल पुरस्कार देने की अपील की थी। उन्होंने बताया था कि बिल गेट्स ने भी नीतीश कुमार के जलवायु परिवर्तन कार्यों की सराहना की है।

सीएम नीतीश के कामकाज की तारीफ की

संजय झा (Sanjay Jha) ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के नेतृत्व में बिहार में किए गए विकास कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। साथ ही, महिलाओं को पंचायतों और नगर निकायों में 50% आरक्षण देने का निर्णय ऐतिहासिक बताया।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः Bihar Election 2025: 15 दिसंबर से ‘महिला संवाद यात्रा’ पर निकलेंगे CM नीतीश

इसके अलावा, संजय झा (Sanjay Jha) ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के नेतृत्व में बिहार में लागू की गई शराबबंदी कानून का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शराबबंदी से महिलाओं की स्थिति में सुधार हुआ है और घरेलू हिंसा में कमी आई है। उन्होंने यह भी कहा कि सीएम नीतीश कुमार के सामाजिक सुधारों की देशभर में सराहना हो रही है।

संजय झा (Sanjay Jha) ने बिहार के विकास में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए जनता से अपील की कि वे मुख्यमंत्री के साथ मिलकर राज्य के विकास में योगदान दें।