Bihar News

Bihar News: मैथिली अकादमी को फिर से शुरू करने की मांग, संजीव झा ने सीएम नीतीश को लिखा पत्र

बिहार राजनीति
Spread the love

Bihar News: आम आदमी पार्टी के दिल्ली से विधायक संजीव झा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर पटना स्थित मैथिली अकादमी को दोबारा शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह अकादमी लंबे समय से बंद पड़ी है, जो मैथिली भाषियों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

1976 में हुई थी अकादमी की स्थापना

संजीव झा ने बताया कि मैथिली अकादमी की स्थापना वर्ष 1976 में हुई थी। यह अकादमी मैथिली भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण में अहम भूमिका निभाती रही है। इसके बंद होने से करोड़ों मैथिली भाषियों की भावनाएं आहत हुई हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar News: भिक्षा नहीं रोजगार, नीतीश सरकार की योजना से बदली भिक्षुकों की जिंदगी

मिथिला की संस्कृति और परंपरा का उल्लेख

विधायक ने महाकवि विद्यापति और ज्योतिरीश्वर ठाकुर जैसे महान विद्वानों का उदाहरण देते हुए कहा कि मिथिला की धरती हमेशा से ज्ञान, साहित्य और संस्कृति का केंद्र रही है।

मिथिला से गहरा जुड़ाव: संजीव झा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संजीव झा ने कहा कि भले ही वे दिल्ली से विधायक हैं, लेकिन उनका बिहार और मिथिला की मिट्टी से गहरा रिश्ता है। उन्होंने कहा कि मैथिली सिर्फ एक भाषा नहीं, बल्कि मिथिला की पहचान है।

विद्वानों और कला की भूमि है मिथिला

संजीव झा ने कहा कि मिथिला गौतम, कणाद, कपिल, उदयना और गंगेश जैसे महान दार्शनिकों की जन्मभूमि रही है। यहां की लोक परंपराएं, नृत्य, संगीत और कला काफी समृद्ध और प्रसिद्ध हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar: CM नीतीश कुमार का महिलाओं को खास तोहफा, 1 जनवरी से मिलेगी ये सुविधा

धरने के जरिए उठी थी आवाज

हाल ही में पटना के गर्दनीबाग में कई संगठनों और भाषा प्रेमियों ने मैथिली अकादमी को फिर से शुरू करने की मांग को लेकर धरना दिया था। संजीव झा ने बिहार सरकार से इस मुद्दे पर गंभीर कदम उठाने की अपील की है।