Bihar

Bihar News: CM नीतीश कुमार ने पौधारोपण कर राज्यस्तरीय ‘वन महोत्सव-2025’ का किया शुभारंभ

बिहार राजनीति
Spread the love

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग परिसर में आम का पौधारोपण कर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय ‘वन महोत्सव-2025’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग अपने परिसर एवं आसपास पौधारोपण कर इस अभियान में अपना अहम योगदान दें।

ये भी पढ़ें: Bihar News: बढ़े बजट ने बदली बिहार में शिक्षा की तस्वीर

ज्ञातव्य है कि वर्ष 1950 से हर वर्ष देश में वन महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य वनों का संरक्षण, पौधोरोपण करना और लोगों को वृक्षों के प्रति जागरूक करना है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 5 करोड़ पौधों का रोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इस वृक्षारोपण अभियान की पूरी तैयारी कर ली गयी है। इस अभियान के दौरान आज से अगले 3 माह तक पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जायेगा। इसके अन्तर्गत वन विभाग के साथ ग्रामीण विकास विभाग, जीविका समूह, उद्यान विभाग, विभिन्न संस्थाओं, विभागों, गैर सरकारी संस्थानों एवं विभिन्न सामाजिक क्लबों के द्वारा पौधारोपण कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री की अग्रसोच तथा हरित आवरण में वृद्धि के उद्देश्य से वर्ष 2012 में “हरियाली मिशन” की शुरूआत कर बड़े पैमाने पर राज्य भर में मिशन मोड में वृक्षारोपण कार्य किया गया, जिसके फलस्वरूप राज्य का हरित आवरण 15.05 प्रतिशत हो गया। हरित आवरण को वर्ष 2028 तक बढ़ाकर 17 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री के पहल पर वर्ष 2019 से “जल-जीवन-हरियाली” अभियान की शुरूआत की गई। इस अभियान के तहत पौधारोपण, जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जनमानस को जागरूक कर उन्हें पौधारोपण में शामिल करने तथा कृषि वानिकी के माध्यम से किसानों की आमदनी में वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही जीविका दीदियों एवं जंगल से सटे गाँवों में लोगों को फलदार पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Patna: CM नीतीश कुमार ने आर० झुनझुनवाला शंकरा नेत्र अस्पताल, पटना का किया शिलान्यास

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हारा ने मुख्यमंत्री को पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री सुनील कुमार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हारा, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार गुप्ता, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।