Bihar News: राज्य सरकार द्वारा दिनांक-09.01.2024 को राज्य में खेल के विकास हेतु खेल विभाग का गठन किया गया। विभाग के एक वर्ष पूर्ण होने के साथ साथ विभाग द्वारा बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ियो के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण कार्य किये गए। खेल विभाग की अब तक की उपलब्धियां निम्नवत हैं-
ये भी पढ़ेः Bihar: BIPARD ने सफलतापूर्वक आयोजित की ‘मिशन कर्मयोगी कार्यशाला’, 57 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
रोज़गार
राज्य के मेद्यावी खिलाड़ियो को रोजगार के भी नये अवसर उपलब्ध कराये जा रहे है। इसी कड़ी में “मेडल लाओं नौकरी पाओ योजना” के तहत अब तक राज्य के वैसे खिलाड़ी जो राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किये हुये है। वैसे 71 खिलाड़िओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। 582 खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
मशाल – विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतिभा खोज
राज्य के सभी प्रतिभावान खिलाड़ीयो की पहचान हेतु विश्व की सबसे बड़ी प्रतिभा खोज अभियान “मशाल-2024” प्रारंभ किया गया। जिसमें राज्य के प्रत्येक मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय के लगभग 60 लाख खिलाड़िओं के बीच 05 खेल विद्या में प्रतियोगिता कर उनका चयन किया जाएगा। इसमें उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले खिलाड़िओं के पौषटिक आहार एवं भविष्य में उन्हें वेहतर खिलाडी बनाने हेतु सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
खिलाड़िओं के बेहतर प्रर्दशन हेतु राज्य में महत्वपूर्ण खेल अवसंरचना के विकास हेतु भी राज्य सरकार प्रतिवद्ध है।
बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का भव्य आयोजन
11 नवम्बर से 20 नवम्बर, 2024 तक राजगीर खेल अकादमी परिसर में अंतरराष्ट्रीय एशियाई महिला चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय हॉकी महिला टीम विजेता बनी।
खेल छात्रवृत्ति
बिहार सरकार खेल को बढ़ावा देने एवं खिलाड़िओं के बेहतर भविष्य को लेकर प्रतिबद्ध है और इसी कड़ी में सभी खिलाड़िओं को खेल छात्रवृत्ती योजना पास की गई है। जिसमें तीन स्तर पर लाभ दिया जाएगा। हाल ही में 123 उभरते खिलाड़ियों का सक्षम छात्रवृत्ति के अंतर्गत चयन हुआ। इसके अंतर्गत प्रति खिलाड़ी प्रति वर्ष 5 लाख की छात्रवृत्ति का प्रावधान है। उत्कर्ष छात्रवृत्ति तथा प्रेरणा छात्रवृत्ति के लिए चयन प्रक्रिया जारी है।
खेल अवसंरचनाओं का निर्माण
राज्य के प्रत्येक प्रमंडलीय मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल अवसंरचना का निर्माण कराया जा रहा। साथ ही सभी प्रखण्ड में आउटडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। राज्य के सभी ग्राम एवं नगर पंचायतो में खेल मैदान निर्माण कराने का भी कार्य किया जा रहा है एवं साथ ही सभी पंचायतों में खेल को बढ़ावा देने हेतु स्र्पोटस क्लब के गठन पर भी कार्य किया जा रहा है।
खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
1 से 7 दिसंबर 2024 तक थाईलैंड में आयोजित ‘वर्ल्ड एबिलिटी यूथ गेम्स 2024’ में नालंदा,बिहार की गोल्डी कुमारी ने दो पदक जीत कर राज्य का नाम रोशन किया है। इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता के डिस्कस थ्रो प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक तथा जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता है। गोल्डी कुमारी को का प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 के लिए भी चुना गया।
9 से 15 दिसंबर 2024 तक त्याग राज स्टेडियम न्यू दिल्ली में आयोजित 68 वीं स्कूल गेम्स कराटे U17 चैम्पियनशिप 2024 (बालक/ बालिका) में बिहार के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण और 5 कांस्य पदक सहित कुल 7 पदक जीत लिया है।
1 और 2 जनवरी 2025 को पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित 68 वीं नेशनल स्कूल गेम्स-रग्बी 7 (अंडर 14) में बिहार की रग्बी अंडर 14 गर्ल्स टीम ने ओडिशा को 10-5 से हराकर चैम्पियनशिप जीत लिया। दूसरी ओर बिहार बॉयज टीम ने फाइनल में महाराष्ट्र को 50-00 के भारी अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
पाटलिपुत्र खेल परिसर में 68 वीं नेशनल स्कूल गेम्स 2024 रग्बी अंडर 17 ( बालक, बालिका) में बिहार की गर्ल्स टीम ने फाइनल में ओडिशा को 17-00 से हराकर चैम्पियनशिप जीत लिया। वहीं बालक वर्ग में भी ओडिशा को 17-10 से हराकर बिहार की टीम ने चैम्पियनशिप अपने नाम कर ली।
25 – 26 दिसंबर को बेगूसराय में आयोजित द्वितीय मल्लयुद्ध प्रतियोगिता में कैमूर जिले के शुभम कुमार यादव 90 किलोग्राम से ज्यादा भार वर्ग में खिताब जीत कर प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित हुए। उन्हें पुरस्कार में चांदी का गदा मिला।
खेल सम्मान
बिहार के सभी प्रतिभावान खिलाड़ियो को राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को पुरस्कार के रूप में राशि प्रदान की जाती है एवं राज्य में “खेल सम्मान समारोह” मनाई जाती है। पिछले वर्ष दिनांक 29 अगस्त 2024 को 644 खिलाड़ी, प्रशिक्षक को कुल राशि 7,48,71,126/- (सात करोड़ अड़तालीस लाख एकहत्तर हजार एक सौ छब्बिस) रूपये वितरित की गई।
राजगीर खेल अकादमी तथा विश्वविद्यालय 2024 में राजगीर खेल अकादमी का उद्घाटन किया गया जहाँ करीब 23 खेल विद्या से संबंधित प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही बिहार खेल विश्वविद्यालय का भी उद्घाटन किया गया जहाँ भविष्य में खेल एवं शारीरिक शिक्षा से संबंधित पाठ्यक्रम की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।
ये भी पढ़ेः Bihar News: सिवान को CM नीतीश ने दी 109 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
2025 में ये है ख़ास
राज्य में कई अंतरराष्ट्रीय खेल कराने का प्रस्ताव है जो निम्नवत है-
- 7-12 मार्च 2025 विश्व महिला कबड्डी राजगीर (नालंदा) में कराया जाएगा।
- 18-26 मार्च 2025 विश्व सेपक टाकरा पुरूष महिला प्रतियोगिता- पाटलिपुत्र खेल परिसर कंकड़बाग, पटना।
- 14 अप्रैल-14 मई 2025 खेलो इंडिया यूथ गेम्स एवं खेलो इंडिया पैरा गेम्स राज्य के 6 जिला – पटना, गया, राजगीर (नालंदा), भागलपुर, बेगूसराय, मुंगेर में कराया जाएगा।
- 08-11 अगस्त 2025 में अन्डर-20 महिला पुरूष का एशियन रग्वि-7 चैम्पियनशीप पाटलिपुत्र खेल परिसर कंकड़बाग, पटना।
- 28 अगस्त से 8 दिसंबर 2025 से हिरो पुरुष एशियाई हॉकी का राजगीर (नालंदा) में आयोजन कराया जाएगा।