22 मार्च को बिहार दिवस 2025 के उद्घाटन समारोह की शुरुआत
Bihar News: इसमें कोई शक नहीं है कि सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish) के नेतृत्व में बिहार में विकास की बयार बह रही है..बिहार में हजारों लोगों को रोजगार मिला है..बिहार विकास की राह पर आगे बढ़ चला है। नीतीश सरकार (Nitish Government) की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बिहार में 22 से 24 मार्च बिहार दिवस 2025 का आयोजन तक बड़े धूमधाम से किया जा रहा है। इस खास मौके पर राज्य की संस्कृति, खानपान और गौरव को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस बार विशेष रूप से बिहार और बिहार से बाहर रहने वाले प्रवासी बिहारी समुदाय (Bihari Community) के लिए सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक भोज का आयोजन किया गया है। पढ़िए पूरे कार्यक्रम की डिटेल्स…
ये भी पढ़ेः Bihar News: बिहार में जंगल राज रोकना है तो फिर से नीतीश का आना जरूरी: सम्राट चौधरी

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें कि इस बार के आयोजन में बिहारी व्यंजन (Bihari Dishes) पेश किए जाएंगे और राज्य के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही, बिहार की सत्ता पर काबिज सरकार की उपलब्धियों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
यह आयोजन जेडीयू-बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का एक प्रयास है, जिसके तहत बिहार और दूसरे राज्यों में बसे प्रवासी मतदाताओं तक अपनी पहुंच बनाने की कोशिश की जा रही है।
22 मार्च को बिहार दिवस 2025 के उद्घाटन समारोह की शुरुआत
बिहार दिवस के उद्घाटन समारोह का आयोजन 22 मार्च 2025 को पटना के गांधी मैदान में संध्या 5:30 बजे किया जाएगा। इस गरिमामयी समारोह में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उद्घाटनकर्ता और मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी विशेष रूप से उपस्थित होंगे।

इसके अलावा, बिहार सरकार के मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण और विधान पार्षद के सदस्य समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। समारोह की अध्यक्षता बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के मंत्री सुनील कुमार करेंगे।
यह आयोजन बिहार दिवस के अवसर पर किया जा रहा है और इस कार्यक्रम में डॉ. एस. सिद्धार्थ, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार सरकार ने सभी को आमंत्रित किया है।
22 मार्च 2025 को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
22 मार्च को राज्यभर में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। गांधी मैदान, पटना में संध्या 7:00 से 9:30 बजे तक प्रसिद्ध पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। वहीं, कृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में संध्या 6:00 से 7:00 बजे तक कमलेश कुमार सिंह लोकगीतों का संगम प्रस्तुत करेंगे
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डॉ. एन. विजयलक्ष्मी द्वारा भरतनाट्यम का प्रदर्शन 7:00 से 07:30 बजे तक होगा, जबकि ममता जोशी अपने सूफी गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी, जो 7:30 से 09:30 बजे तक जारी रहेगा।
रवीन्द्र भवन, पटना में पंडित जगत नारायण पाठक 6:00 से 6:45 बजे तक ध्रुपद गायन प्रस्तुत करेंगे, इसके बाद 6:45 से 7:30 बजे तक प्राची पल्लवी साहू कथक नृत्य का प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम की समाप्ति 7:30 से 9:30 बजे तक भिखारी ठाकुर रंगमंडल द्वारा नाटक प्रस्तुति के साथ होगी।
23 मार्च 2025 को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
23 मार्च को भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। गांधी मैदान, पटना में संध्या 6:00 से 7:30 बजे तक गायिका रितिका राज अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को लुभाएंगी। इसके बाद07:30 से 9:30 बजे तक प्रसिद्ध पार्श्व गायिका प्रतिभा सिंह बघेल अपनी गायकी से बिहार दिवस की संध्या को संगीतमय बनाएंगी।
श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में 6:00 से 7:00 बजे तक आलोक राज और अशोक कुमार प्रसाद द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद, 7:00 से 7:40 बजे तक नीलम चौधरी कथक नृत्य प्रस्तुत करेंगी, और अंत में, 7:40 से 9:30 बजे तक ज्योति नूरन सूफी गायन की प्रस्तुति करेंगी।
रवीन्द्र भवन में संध्या 6:00 से 9:30 बजे तक एक विशेष मुशायरा और कवि सम्मेलन आयोजित होगा।
24 मार्च 2025 को सांस्कृतिक कार्यक्रमों और समापन समारोह का आयोजन
बिहार दिवस के कार्यक्रमों का समापन 24 मार्च को होगा। गांधी मैदान, पटना में संध्या 7:30 से 9:30 बजे तक प्रसिद्ध पार्श्व गायक सलमान अली अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में 6:00 से 7:00 बजे तक सुदीपा घोष द्वारा भरतनाट्यम का प्रदर्शन होगा, फिर प्रियाणी वाणी पंडित शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति देंगी। 8:00 से 9:30 बजे तक हास्य कलाकार सुगंधा मिश्रा अपनी हास्य प्रस्तुति से श्रोताओं को हंसी का तोहफा देंगी।
रवीन्द्र भवन में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा और उनकी टीम द्वारा 6:00 से 9:30 बजे तक एक विशेष हास्य कवि सम्मेलन आयोजित होगा।
इसके बाद, बिहार दिवस 2025 के समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के माननीय राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।
ये भी पढ़ेः Bihar: CM नीतीश ने मुख्य सचिवालय में अधिकारियों के साथ की बैठक और किया औचक निरीक्षण
यह आयोजन बिहार दिवस के समापन के अवसर पर किया जा रहा है। डॉ. एस. सिद्धार्थ, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार सरकार समेत तमाम विशिष्ट अतिथियों को इस समारोह में सादर आमंत्रित किया है।
