Bihar News: बिहार सरकार (Bihar Government) के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा पटना स्थित जननायक पुस्तकालय एवं राज्य डिजिटल अध्ययन केंद्र (Digital Learning Center) में प्रवेश के लिए 23 मार्च को परीक्षा आयोजित की जाएगी। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रवेश पत्र आगामी 2-3 दिनों में जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा परिणाम परीक्षा के एक सप्ताह के भीतर घोषित किए जाएंगे। नया सत्र 1 अप्रैल, 2025 से प्रारंभ होगा।
ये भी पढ़ेंः Patna: CM नीतीश का होली गिफ्ट..51 हजार 389 नव नियुक्त शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
परीक्षा का प्रारूप
परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ और सब्जेक्टिव प्रश्न शामिल होंगे। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा, कुल 100 अंक। इसमें नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होगा। सब्जेक्टिव प्रश्नों में कुल 15 प्रश्न होंगे, जिनमें से उम्मीदवारों को 10 प्रश्नों का उत्तर देना होगा, प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 40% अंक (60 अंक) प्राप्त करना अनिवार्य है।
ये भी पढ़ेंः Bihar News: CM नीतीश कुमार ने वाल्मीकि महोत्सव- 2025 का किया उद्घाटन
ऑनलाइन तैयारी के अवसर
जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में सफल नहीं हो पाते हैं, या अन्य इच्छुक उम्मीदवार, वे यूट्यूब के माध्यम से ऑनलाइन तैयारी कर सकते हैं। लाइव कक्षाएं यूट्यूब चैनल पर प्रसारित की जाएंगी। छात्रों को www.youtube.com/@statedigitalcentre पर जाने की सलाह दी जाती है।
पटना स्थित जननायक पुस्तकालय (Jananayaka Library) एवं राज्य डिजिटल अध्ययन केंद्र, UPSC/BPSC सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराता है। अत्याधुनिक डिजिटल बोर्ड, वातानुकूलित कक्षाएं, प्रोजेक्टर, और कंप्यूटर जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं यहाँ उपलब्ध हैं। अनुभवी शिक्षकों द्वारा संचालित यह केंद्र, जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास, कंकड़बाग में स्थित है। एक वर्षीय कोचिंग कार्यक्रम में 75% उपस्थिति पूर्ण करने वाले छात्रों को अध्ययन सामग्री हेतु ₹3000 की सहायता राशि दी जाएगी।
